फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रात्रि प्रवास के दौरान सवा एक बजे निकल गई जिला उपायुक्त, एवं अन्य अधिकारी

रात्रि प्रवास के दौरान सवा एक बजे निकल गई जिला उपायुक्त, एवं अन्य अधिकारी

Sat, 26 May 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रात्रि प्रवास के दौरान सवा एक बजे निकल गई जिला उपायुक्त, एवं अन्य अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की ससुराल गांव देवास में वीरवार की रात जन परिवेदना शिविर एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद रात सवा एक बजे जिला उपायुक्त अपने निवास नारनौल के लिए निकल गईं। उनके साथ मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी भी निकल गए। जबकि अधिकारियों एवं जिला जिला उपायुक्त का रात का ठहराव गांव देवास में ही था। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों के सोने की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे तक सभी अधिकारी गांव देवास पहुंच गए थे। इसके बाद गांव के सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि सरकार की ओर से मनो सरकार ने प्रत्येक जिले में रात्रि प्रवास कार्यक्रम चला रखा है। इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित होते हैं और रात को उपायुक्त एवं अधिकारियों को गांव में ही ठहरना होता है। उसी कार्यक्रम में तहत गांव देवास में वीरवार को जन परिवेदना शिविर एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का अमर उजाला टीम ने लाइव कवरेज किया।
विज्ञापन

30 अधिकारियों के ठहरने की थी व्यवस्था
अधिकारियों के रात्रि ठहराव के लिए गांव की ओर से स्कूल में ही दो वीआईपी एवं एक वीआईपी बनाए गए थे। ग्रामीणों ने लगभग 30 अधिकारियों के रुकने की व्यवस्था की हुई थी। स्कूल में जेनरेटर की सुविधा के साथ-साथ इनवर्टर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा तीनों कमरों में बड़े कूलर भी रखवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाने के बाद किया गांव का दौरा
रात दस बजे तक जिला उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनी। उसके बाद बहुत से अधिकारी खाना खाकर निकल गए। जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, एसडीएम उत्तम सिंह, बीडीपीओ निशा तंवर, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, थाना प्रभारी नवल किशोर आदि रात को ठहरने के लिए रुके हुए थे। रात 11.15 खाना खाने के बाद अधिकारी और ग्रामीण गांव का दौरा करने निकल गए। रात 12 बजे अधिकारी दौरा कर वापस स्कूल आ गए। गांव का दौरा करने के बाद अधिकारियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक गांव की समस्याओं पर चर्चा की। लगभग रात 1:15 बजे जिला उपायुक्त नारनौल के लिए रवाना हो गई। उनके जाते ही अन्य अधिकारी भी निकल गए।
अधिकारियों ने मंदिर में टेका मत्था
सभी अधिकारी सुबह सवा छह बजे गांव के स्कूल से निरीक्षण के लिए निकल गए थे। इसके बाद 6:30 बजे जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, बीडीपीओ ने पहले भगवान शिव मंदिर में और उसके बाद भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद जिला उपायुक्त ने गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक हाल, पार्क, वाटर वर्क्स, थ्री-पोंड तथा सभी वार्डों का निरीक्षण किया। अंत में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के ससुराल प्रवीण शर्मा के घर पहुंचे। अधिकारी करीब नौ बजे गांव से चले गए।
इन समस्याओं का किया समाधान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त ने दवाइयां आदि के बारे में पूछा। स्टाफ नर्स ने बताया कि एंटी बायोटिक एवं आयरन की गोलियां नहीं हैं। जबकि ग्रामीणों ने कहा कि एक दो दवाइयां अस्पताल में मिलती हैं। जिला उपायुक्त ने सीएमओ से बातचीत कर दवाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर थ्री-पोंड सिस्टम का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी को पोंड सिस्टम को ठीक करवाने के आदेश दिए। इसके बाद देवास वाटर पंप हाउस का दौरा किया। ग्रामीणों ने कहा कि पानी के पोंड में सात-सात फुट गाद भरी है। उसकी सफाई करवाए हुए कई वर्ष हो गए हैं। जिला उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन रणजीत सिंह मलिक से मौके पर जबाव मांगा। एक्सईएन ने बताया कि दो-दो फीट गाद पोंड में रहती है। मनरेगा के तहत कुछ दिनों बाद इसकी सफाई करवा दी जाएगी।
सुबह बिजली निगम के एक्सईएन से मांगी रिपोर्ट
आपको बता दें कि रात को गांव की बिजली सप्लाई बवानिया फीडर से हटाकर महेंद्रगढ़ फीडर से जोड़ने की शिकायत जिला उपायुक्त को दी थी। इस पर जिला उपायुक्त ने एक्सईएन से पूछा तो उन्होंने तीन महीने में फीडर को महेंद्रगढ़ से जोड़ने का आश्वासन दिया था। इतने समय को लेकर ग्रामीण भड़क गए थे। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए डीसी ने एक्सईएन बिजली निगम को सुबह रिपोर्ट देने की बात कही थी। सुबह देवास पंप हाउस जिला उपायुक्त ने एक्सईएन से बिजली समस्या के समाधान के बारे में पूछा तो एक्सजईएन ने बताया कि दिसंबर तक उनका एक ओर पॉवर हाउस महेंद्रगढ़ डाइट में बनने जा रहा है। उनका कनेक्शन उस पॉवर हाउस से कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने दिसंबर तक उनकी वोल्टेज बढ़ाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने प्रवास दौरे की सराहना की:
गांव के लोगों ने प्रवास दौरे की सराहना की। सरपंच रीना देवी, छाजुराम, ग्यारसीलाल रामनिवास पाटोदा आदि ग्रामीणों ने बताया कि जिला उपायुक्त का प्रवास दौरा बहुत ही अच्छा रहा। जिला उपायुक्त ने सुबह गांव के वार्डों एवं सार्वजनिक स्थानों को चेक किया है। जो समस्या उनको अवगत करवाई थी। उनमें कुछ का समाधान कर दिया गया तो कुछ के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सरपंच रीना देवी ने गांव की ओर से जिला उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया।


वर्जन:
शुक्रवार सुबह थ्री पोंड सिस्टम, वाटर पंप हाउस का निरीक्षण किया था। वीरवार रात एक दिव्यांग महिला को सुबह साइकिल देने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह दिव्यांग को साइकिल दिला दी है। ग्रामीणों ने बिजली, थ्री-पोंड ओवरफ्लो होने, गांव के स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां न मिलने जैसी कई समस्याएं बताई थी। सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। रात्रि प्रवास का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सनना है। रात को जो अधिकारी आ गए थे, शुक्रवार सुबह उन्हें करनाल मीटिंग में जाना था। कुछ अधिकारी रात को गांव में भी ठहरे हैं।
- डॉ. गरिमा मित्तल, जिला उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed