फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भाजपा सरकार के शासन में हर वर्ग दुखी

भाजपा सरकार के शासन में हर वर्ग दुखी

Mon, 08 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार के शासन में हर वर्ग दुखी
भाजपा सरकार के शासन में हर वर्ग दुखी : राव नरेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को शहर के गणपति गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में एक नए दौर की शुरुआत होगी। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा की हरियाणा व केंद्र की सरकार से आज हर वर्ग दुखी है। भाजपा सरकार आज तक स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं कर पाई है। युवाओं को रोजगार देने की बात कहकर भ्रमित कर रही है। समय पर खाद, बीज एवं पानी ना मिलने से किसान परेशान हैं, जिस कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार भले ही विकास की रफ्तार का दावा कर रही हो लेकिन प्रधानमंत्री की स्मार्ट सिटी योजना का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से मुहैया कराई गई रकम का दस फीसदी तक खर्च नहीं किया जा सका है। नारनौल से रेवाड़ी, बाछोद से सिहमा व अन्य मुख्य सड़के टूटी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 36 बिरादरी के लोगों की पार्टी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से 21 जनवरी को सुबह 9 बजे स्व. राव बंशी सिंह के पैतृक गांव मंढाना में उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित हवन व यज्ञ में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर महरमपुर व अन्य गांवों के दर्जनों लोगों ने इनलो छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण राव ने कहा कि किसी भी पार्टी में युवाओं की अहम भूमिका होती है। राहुल के अध्यक्ष बनने से युवा वर्ग में नया जोश देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed