फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कांस्टेबल 20-03-29

कांस्टेबल 20-03-29

Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल 20-03-29
फोटो संख्या: 43 से 44
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली/महेंद्रगढ़। सतनाली थाने के हेड कांस्टेबल की थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पास से गोली की आवाज से थाने में हड़कंप मचा गया। एनिमेशन स्टोर में जाकर देखा तो हेड कांस्टेबल राकेश मृत अवस्था में पड़ा था।
वीरवार दोपहर करीब 3 बजे सतनाली थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों को रिकार्डरूम में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो देखा कि थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार खून से लथपथ होकर औधे मुंह पड़ा हुए थे और पास में ही राइफल पड़ी हुई थी। गोली राकेश की कनपटी में लगकर चीरती हुई पार निकल गई। हादसे में राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपचंद मीटिंग में गए हुए थे जबकि ड्यूटी प्रभारी एसआई वीरेंद्र किसी कार्य से थाने से बाहर गए हुए थे। हादसे के बाद इसकी सूचना थाना प्रभारी सहित उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशचंद, माधोगढ़ चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह एवं डीएसपी महेंद्रगढ़ प्रवाचक राजीव व फोरेंसिक विशेषज्ञ टीम थाने में पहुंची। मृतक के परिजन भी थाने में पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया गया था और जांच जारी थी।
विज्ञापन

हेड कास्टेबल राकेश कुमार 2001 में बतौर सिपाही भिवानी से पुलिस में भर्ती हुए थे और पिछले सप्ताह ही नारनौल पुलिस लाइन से सतनाली थाने में उनका तबादला हुआ था। इससे पहले भी वे कई बार सतनाली थाने में तैनात रह चुके हैं। उसके आठ वर्ष की बेटी है, एक छोटा भाई है और 2 बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 4 घायल
पिछले 20 दिन में दो पुलिस कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई और चार पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 8 सितंबर को महेंद्रगढ़ कोर्ट में बदमाशों द्वारा की गई पुलिस पर फायरिंग में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एक सब इंस्पेक्टर धर्मबीर को सिर पर गोली लगी थी। इस वह आज तक कोमा में हैं। इसके बाद हेड कांस्टेबल अनिल की 10 सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई । इसके बाद डालनवास के पास सड़क हासदे में रेवाड़ी के पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई थी।


अधिकारी गए थे मीटिंग में
राकेश की मौत की सूचना तुरंत सभी उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया था। किंतु मौके पर कोई अधिकारी देर शाम तक नहीं पहुंचे पाए थे। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक अनिल धवन, डीएसपी महेंद्रगढ़ सतेंद्र कुमार, सतनाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपचंद पलवल किसी मीटिंग में गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद वो वहां से चल दिए थे किंतु देर शाम तक पहुंचे नहीं थे।

थाने के एनिमेशन रूम में राकेश राइफल साफ कर रहा था। यह एक हादसा हो सकता है। इस मामले की जांच की जा रही है।
- इंसपेक्टर दीपचंद, थाना प्रभारी सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed