{"_id":"59b19e5e4f1c1bfb7f8b4c69","slug":"181504812638-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
नारनौल। सचेत नागरिक मंच के सदस्यों ने वीरवार को सीटीएम सुनील कुमार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग। इससे पहले शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व शहर के लोगों ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने गौरी लंकेश पत्रकार, लेखक व समाज सुधारक की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया और पांच मिनट का मौन धारण किया। धरने की अध्यक्षता एडवोकेट मंजीत सिंह मांदी की ने की।
मंजीत सिंह ने कहा कि पत्रकार सजमाज का सच दिखाने का आइना है तथा इस प्रकार से पत्रकारों व समाज सुधारकों की तथा लेखकों की हत्या को ही प्रभावशाली व्यक्तियों ने हत्या के माध्यम से सच को दबाने का सीधा रास्ता बना लिया है। हरियाणा में भी गुरमीत महाराज के मामले में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। पत्रकारों के माध्यम से ही नेताओं रुढ़िवादियां व आडंबरों को उजागर किया जाता है तथा सामाजिक समस्याओं का हल भी पत्रकारों, लेखकों व समाज सुधारकों की सहायता से ही संभव है। लेकिन आज समाज में कुछ असामाजिक तत्व अपने राजनैतिक व आर्थिक आकाओं से पत्रकारों, लेखकों, समाज सुधारकों व आरटीआई कार्यकर्ताओं को आए दिन हत्याएं कर रहे हैं। जोकि समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत करवाया कि बंगलुरु शहर में 6 सितंबर को प्रगतिशील पत्रकार गौरी लंकेश की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि गोरी लंकेश के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा उनकी हत्या के पीछे जो षड्यंत्र किया जा रहा उसका पर्दाफाश किया जाए। गौरी लंकेश जैसे अन्य बुद्धिजीवी पत्रकार को तुरंत समुचित सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाए। ताकि गोरी लंकेश जैसी हत्या को दोबारा न हो। इस अवसर पर सतीश कुमार, मनदीप सिंह, राजपाल, कुलदीप, संदीप, नीरज, पवन व विनोद कुमार उपस्थित थे।