फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गणेश जी के पंडालों में उमड़ रही भीड़, धूमधाम से मनाया जा रहा उत्सव

गणेश जी के पंडालों में उमड़ रही भीड़, धूमधाम से मनाया जा रहा उत्सव

Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गणेश जी के पंडालों में उमड़ रही भीड़, धूमधाम से मनाया जा रहा उत्सव
गणेश जी के पंडालों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। अनेक जगहों पर गणेश जी के पंडाल लगे हुए हैं। जहां पर सुबह शाम गणेश जी की पूजा अर्चना हो रही है। इन पूजा अर्चना में सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेने के लिए आ रहे हैं। श्री गणेश उत्सव मंडल पुस्तक बाजार के तत्वावधान में सत्यनारायण मंदिर परिसर में गणेश जी मूर्ति स्थापना के अवसर पर विशाल आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने दी प्रज्वलित कर गणेश उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंडित कांति निर्मल ने पूजन करवाया। इसके बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रधान सुनील मराठा, मोहन पाटिल, मुकेश सोनी, ललित सोनी, दिनेश सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

बाक्स
चामुंडा देवी मंदिर में उमड़े भगत
नारनौल। गणपति परिवार द्वारा मां चामुंडा देवी मंदिर के सेवकों के तत्वाधान में गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु सुबह और सांय पहुंचकर गणेश आरती शामिल होकर धर्म लाभ कमाते है। इसके उपरांत प्रसाद ग्रहण करते है। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण ने कहा 5 सितंबर को साढ़े बारह बजे मां चामुंडा देवी मंदिर से गणेशजी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा किला रोड, नलापुर, सिलाई सेंटर, पूल बाजार व मानक चौक से होती हुई छोटा-बड़ा तालाब पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed