{"_id":"596fa4ff4f1c1b7a638b4628","slug":"181500488959-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमानिया के मोनू यादव ने नेपाल में जीता गोल्ड मेडल, सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमानिया के मोनू यादव ने नेपाल में जीता गोल्ड मेडल, सम्मानित किया
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। गत दिनों नेपाल में हुई यूथ रोलट खेलकूद प्रतियोगिता कमानियां के मोनू ने दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं खिलाड़ी के बुधवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।
परिजनों ने बताया कि मोनू यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमानियां में नौंवी कक्षा का छात्र है। पहली कक्षा से ही विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेता रहा है। पिछले महीने सतनाली में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें मोनू को 400 मीटर की रेस में जीत हासिल की है। इसके बाद अमृतसर में राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा करवाई गई। जिसमें 400 मीटर की रेस में राजस्थान के खिलाड़ी को हराकर मोनू यादव विजेता बना। 11 जुलाई को नेपाल में यूथ रोलट स्पर्धा करवाई गई। जिसमें दोनों देशों के 450 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। 400 मीटर की दौड़ में नेपाल के प्रतिभागी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। जिसकी सूचना पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर छोटी काशी मंदिर के महंत पंकज, राजू यादव, रामनिवास, पालाराम, प्रकाश सिंह, शेरसिंह व सुदेश यादव आदि मौजूद थे।