फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सतनाली क

सतनाली क

Tue, 11 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सतनाली क
सतनाली मंडी। हरियाणा रोडवेज की बस में छूटे बैग को उसके मालिक तक वापस पहुंचाकर बस के चालक एवं परिचालक ने सराहनीय कार्य किया है। खंड के गांव सुरेहती जाखल के भूतपूर्व सूबेदार केदारमल आर्य ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार पंडित रामनिवास शर्मा के साथ किसी कार्य से महेंद्रगढ़ जाने के लिए सुरेहती के बस अड्डे से हरियाणा रोडवेज की बाढड़ा-नारनौल बस में चढ़े और जब महेंद्रगढ़ में उतरे और बस नारनौल चली गई। केदारमल अपना बैग बस में ही भूल गए। उन्होंने बताया कि बैग में उनके जरूरी दस्तावेज थे। परिचालक व चालक ने बस में बैग देखा और उसमें दस्तावेजों में मोबाइल नंबर देखकर उनके घर पर बैग बस में छूटने की बात बताई तो अपने बेटे सुभाष को सतनाली बस स्टैंड पर भेजा, जहां बस के परिचालक अरविंद व चालक जोगेंद्र ने बैग उसे सौंप दिया। बस के परिचालक अरविंद व चालक जोगेंद्र की कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी पर सूबेदार केदारमल आर्य व गांव के लोगों ने सराहना की और धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed