{"_id":"5f09fc198ebc3e637b03e07e","slug":"18-corona-positive-in-district-narnol-news-rtk5635924101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 18 संक्रमित मिले, 10 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 18 संक्रमित मिले, 10 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
तालाब बहादुर सिंह कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को 18 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 423 हो गई है। वहीं शनिवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 254 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 168 केस अभी भी एक्टिव हैं। 18 केस में छह की ट्रैवल हिस्ट्री है।
हेल्थ विभाग के अनुसार तालाब बहादुर सिंह के पास से एक युवक संक्रमित मिला है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मजदूर हाईवे पर कार्यरत था। वहीं पीरआगा निवासी युवक को सर्दी-खांसी की शिकायत पर जांच कराया था। अब पॉजिटिव आया था। युवक बिजली निगम में नांगल चौधरी कार्यरत है।
डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित एरिया को कंटनेमेंट जोन बनाकर क्षेत्र में आवागमन रोक दिया गया है। वहीं पीएचसी सीहमा के अधीन शनिवार को सिहमा गांव में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। डॉ. जगमोहन यादव ने बताया कि 65 वर्षीय महिला ने कोरोना टेस्ट नौ जुलाई को कराया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। महिला से परिवार के किसी सदस्य की कोई हिस्ट्री नहीं मिली है। डॉ. जगमोहन ने बताया कि महिला बीपी व जोड़ों के दर्द की बीमारी है। रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज को इलाज के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा पहुंचाया है। वहीं कोरियावास गांव का युवक नीमराना से आया था। अब वह कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
दो निजी कंपनी के कर्मी समेत तीन संक्रमित मिले
नांगल चौधरी। सीएचसी नांगल चौधरी एरिया में शनिवार तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें नांगल चौधरी के वार्ड आठ और नौ में दो व्यक्ति व गांव कालबा में एक व्यक्ति हैं। मेडिकल टीम ने नांगल चौधरी में मिले पॉजिटिव के संपर्क में आए 50 लोगों के व गांव कालबा में सात लोगों के सैंपल लिए हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों के क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज किया गया है। कालबा के पॉजिटिव को होम आइसोलेशन किया गया है। वहीं नांगल चौधरी के दोनों मरीजों को पटीकरा भेजा गया हैं। वहीं नांगल चौधरी में मिले दोनों संक्रमित बहरोड़ काम करते थे। जहां पर एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद ये दोनों अपने घर नांगल चौधरी आ गए और नौ जून को सैंपल दिए थे। डॉ. अभिषेक सिघांनिया, डॉ. जिलेसिंह, धर्मवीर यादव व योगेश शर्मा सहित अन्य एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया। एसएमओ डॉ. अरूण कालरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोविड़-19 का प्रकोप चिंता का विषय हैं। वहीं सैंपल लेने के बाद जब डॉक्टर्स ने पीपीई किट निकाले तो अंदर से सारे कपड़े पसीने से भीगे हुए थे, जिसे देखकर लोग अचंभित रह गये क्योंकि गर्मी में जहां लोगों से दो मिनट बाहर खड़ा नहीं रहा जाता, वहीं डॉक्टर्स पीपीई किट पहनकर सैंपल लेने में जुटे हुए हैं। लोगों ने तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।
365 लोगों की स्क्रीनिंग हुई
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सात मोबाइल टीमों ने 365 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 11 जुलाई तक 76134 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 44840 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 9121 सैंपल भेजे गए हैं। 458 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले 18 नए केस आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 423 हो गई है।
संक्रमित की सूची : अटेली मंडी- 5, कालबा -1, खेड़ी -2, बसई- 1, चेलावास -2,सिहमा -1, महेंद्रगढ़-1, कोरियावास -1, नारनौल - 2, नांगल चौधरी- 2