फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   डेंगू के बचाव के लिए घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें - सीएमओ

डेंगू के बचाव के लिए घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें - सीएमओ

Fri, 17 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
डेंगू के बचाव के लिए घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें - सीएमओ

विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर वीरवार को नागरिक अस्पताल में एक सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार व विशेष अतिथि के तौर पर डॉ. राजेश शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सिविल सर्जन डॉ. धर्मेश कुमार सैनी व मंच संचालन मुकेश यादव ने किया।
सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू बुखार एडीज मादा मच्छर के काटने से होता है और साफ-पानी में पनपता है। यह मच्छर दिन के समय में काटता है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार आना सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी आना, शरीर पर चकत्ते हो जाना, खून की उल्टी आना, मांसपेशियों व जोड़ो में दर्द होना, प्यास ज्यादा लगना, सांस लेने में तकलीफ होना आदि डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। डेंगू के बचाव के लिए अपने घरों के आस पास पानी एकत्रित न होने दें ताकि मच्छर का लारवा पैदा न हो सके। सप्ताह में एक बार कूलर, पानी की टंकी, गमले आदि पानी के स्रोतों की सफाई अवश्य करें। उन्होंने बताया कि घर की छतों पर कबाड़ टायर आदि न रखे। डेंगू से बचने के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहने, मच्छर दानी व मच्छर नाशक दवाईयों का प्रयोग करें व अपने घर की खिड़की दरवाजों पर जाली लगवाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच व इलाज निशुल्क उपलब्ध है। डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. धर्मेश कुमार सैनी ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि कोई भी बुखार डेंगू हो सकता है। इसलिए बुखार आने पर सबसे पहले खून की जांच करवाएं व पूरा इलाज लें। उन्होंने बताया कि रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू मुख्यत कॉस्मोपॉलिटन सिटी की प्रमुख बीमारी है। ऐसे में हमलोग इस बीमारी से आसानी से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले यह बीमारी नहीं थी लेकिन, अब तेजी से फैल रही है। डॉ. सैनी ने कहा कि लोगों को अपने हेल्थ को लेकर गंभीर होना होगा। घर में साफ पानी को इकट्ठा न होने से और हर सप्ताह सफाई पर ध्यान दें। पिछले साल जिले में चार डेंगू के केस आए थे। इस अवसर पर डेंगू के विषय पर भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें आशा वर्करों समेत अन्य ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर लोगों को पंपलेट आदि बांटकर जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. परमानंद, राकेश शर्मा, सुनीता यादव, रणबीर, गुलाब सिंह, वीरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, मुख्तार सिंह, सतीश कुमार, विकास, महेश कुमार, प्रतिभा, सुशीला, सुमन, सुषमा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed