{"_id":"5a91cb5f4f1c1bb1208bb1b1","slug":"171519504223-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को मनाया जाएगा होली महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 को मनाया जाएगा होली महोत्सव
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 को मनाया जाएगा होली महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच नारनौल की ओर से 18 वां होली महोत्सव 28 फरवरी को निजामपुर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के समापन पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव पारितोषिक वितरण करेंगी। ये जानकारी मंच के प्रधान मास्टर संतलाल ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम यादव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग और भाजपा के प्रांतीय सह प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री होंगे। कार्यक्रम में होली के छंद, धमाल, स्वांग एवं महिलाओं द्वारा लहूर प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर मंच के वाइस चेयरमैन वासुदेव यादव, सत्यनारायण वर्मा, महेंद्र सिंह व भूप सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित होंगे।