{"_id":"59bd7f8e4f1c1be4738b4f12","slug":"171505591182-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक की टीम ने राजकी महिला महाविद्यालय का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक की टीम ने राजकी महिला महाविद्यालय का किया दौरा
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में शनिवार को नैक दौरे का समापन हो गया। प्रो. एचएस धामी, डा. स्वप्ना और प्रो. लक्ष्मी की टीम ने शनिवार को कॉलेज कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान नॉन टिचिंग स्टाफ के रिकार्ड की जांच की। उन्होंने महाविद्यालय कार्यालय में कार्यरत स्टाफ से बात करते हुए उनकी कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम ने महाविद्यालय पुस्तकालय का दौरा किया। उन्होंने पुस्तकालय के बारे में स्टाफ और विद्यार्थियों से जानकारी ली। उन्होंने पुस्तकालय की सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए कहा। प्रोफेसर एचएस धामी ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हे स्वावलंबी एवं नई सोच विकसित करनी चाहिए। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का उच्चारण किया। देश के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। इस दो दिवसीय दौरे के समापन समारोह में टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय स्टाफ से बातचीत करते हुए उन्हें रिसर्च और लगन के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने पर बल दिया। टीम ने महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।