फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   तीन रात से लगातार सड़कों पर सो रहे हकेंविवि बीटेक के विद्यार्थी

तीन रात से लगातार सड़कों पर सो रहे हकेंविवि बीटेक के विद्यार्थी

Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
तीन रात से लगातार सड़कों पर सो रहे हकेंविवि बीटेक के विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बीटेक के छात्र चार दिन और तीन रात से विवि परिसर में सड़कों पर हैं। इस दौरान विवि स्टाफ और रजिस्ट्रार विद्यार्थियों को मनाने में नाकाम रहे हैं। विवि के वीसी आरसी कुहाड़ सोमवार को विवि में आएंगे। इस समय विवि की तीन दिन की छुट्टियां हैं। इसके बावजूद विद्यार्थी अपने घर जाने के बजाय मांगों को लेकर सड़क पर बैठे हैं। सोमवार को वीसी के आने के बाद पता चलेगा कि उनकी मांगें मानी जाती हैं या नहीं। वैसे विद्यार्थियों ने स्पष्ट कह दिया है कि उन्हें मौखिक आश्वासन कई बार मिल चुके हैं, अब लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ही वे धरने से उठेंगे।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2016-17 बीटेक कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजी., सिविल इंजी और प्रिंटिंग और पैकेजिंग टेक्नॉलाजी इंजी. कक्षाएं शुरू की गई थीं। इंजीनियरिंग कक्षाओं का प्रथम वर्ष ही रिजल्ट निराशाजनक रहा। बहुत से विद्यार्थी रि-अपीयर आए। अब विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए प्रमोट नहीं किया जा रहा। इससे नाराज होकर विद्यार्थी चार दिन से धरने पर बैठे हैं। छात्र अजय पंवार, मोनू, मनीष, अशोक, कार्तिक, विवेक, सुमित, शुभम आदि ने बताया कि विवि प्रशासन उन पर ऑर्डिनेंस रूल जबरदस्ती थोप रहे हैं, जबकि प्रोसपेक्टस और वेबसाइट पर इस नियम का कोई जिक्र ही नहीं था। इसके अलावा विवि में लैब, फैकल्टी, पुस्तकालय की कोई सुविधा नहीं है। इस वजह से उनकी रिपअपीयर आ गई। अब उन पर ऑर्डिनेंस रूल लागू कर दिया गया है। इससे वे अगली कक्षा में प्रमोट नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि जब तक वीसी आरसी कुहाड़ उन्हें लिखित आश्वासन नहीं दे देते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को बैठेंगे भूख हड़ताल पर
विद्यार्थियों ने बताया कि सोमवार से छह विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इससे पहले वीरवार को छह विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे थे। विवि की तीन दिन की छुट्टी होने के कारण बहुत से विद्यार्थी और विवि अधिकारी घर चले गए। इस कारण उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी थी। अब सोमवार को फिर छह विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि लिखित में आश्वासन दे तो करेंगे धरना समाप्त
हरियाणा केंविवि के विद्यार्थियों का चार दिन से लगातार धरना चल रहा है। उनकी मुख्य मांग अगली कक्षा में प्रमोट करने की है। शुक्रवार सुबह रजिस्ट्रार रामदत्त सुबह धरना स्थल पर जाकर आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन विद्यार्थी उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। अब सोमवार को विवि के वीसी आरसी कुहाड़ आएंगे। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि उन्हें लिखित में आश्वासन देंगे, तभी वो धरने से उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed