फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   श्री कृष्णा स्कूल

श्री कृष्णा स्कूल

Tue, 22 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्णा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के वालीबॉल कोच कृष्ण खटाणा ने बताया कि गांव पाली में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। महेंद्रगढ़ जिले के पांच ब्लॉकों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें श्रीकृष्णा स्कूल के लड़कों की वालीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में नारनौल की टीम को हराकर यह मुकाम पाया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्णा स्कूल लड़कों की टीम ने 17 और 19 आयुवर्ग के दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने कहा कि जिले स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए श्रीकृष्णा स्कूल की वालीबॉल की टीम ने जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए यह प्रथम आयाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यह तो सफलता की शुरुआत है अभी मंजिल पाने के लिए मीलों चलना है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के पीआरओ सुधीर यादव, कोच कृष्ण खटाणा, सूरत, सोमदत्त, वीरेंद्र कुराहवटा, प्रवीण कोथल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed