फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   17 candidates left after sorting from Bhiwani-Mahendragarh parliamentary constituency

Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से छंटनी के बाद 17 उम्मीदवार बचे शेष

Thu, 09 May 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
17 candidates left after sorting from Bhiwani-Mahendragarh parliamentary constituency
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 23 उम्मीदवार में से मंगलवार को हुई छंटनी के बाद 17 उम्मीदवार शेष बचे हैं। अब 9 मई को 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 23 उम्मीदवारों ने कुल 30 नामांकन दाखिल किए थे। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर छंटनी का कार्य किया गया।
विज्ञापन

छंटनी के बाद 17 उम्मीदवार शेष बचे हैं। जिन उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया है, उनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से राव दानसिंह, भारतीय जनता पार्टी से धर्मबीर, जननायक जनता पार्टी से बहादुर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से सुनील कुमार शर्मा, भारतीय जवान किसान पार्टी से आनंद कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से बलवान, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से भारत भूषण, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से रोहतास, बहुजन मुक्ति पार्टी से वर्षा, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी से सुभाष के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार जगदीश, जयसिंह, इंजीनियर महावीर सिंह यादव, योगबीर सिंह, वेद प्रकाश, सीमा व हेमंत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed