फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   17 95 thousand on the pain of one million crore dollars

दस लाख करोड़ डॉलर के दर्द पर 17 95 हजार

Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
17 95 thousand on the pain of one million crore dollars
नारनौल। आर्मी की कैंटीन दिलाने के नाम पर हुडा सेक्टर निवासी से एक व्यक्ति से 17 लाख 95 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत महावीर चौकी पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके परिचित गांव अकबपुर निवासी उमेश कुमार अपने परिचित से आर्मी की कैंटीन का ठेका दिलाने की बात कही। इसकी एवज में उसने उससे 25 हजार रुपये खाते में डलवाए। इसके बाद उमेश ने मेरी मुलाकात अंकुश नामक व्यक्ति से करवाई जिसको अपना भांजा बताया और कहा कि आगे का काम यह कराएगा। अंकुश ने उसे कैंटीन दिलाने के लिए कोलकाता चलने की बात कही। इस पर उसने अपने एक साथी को अंकुश के साथ भेज दिया। वहां पर अंकुश ने उससे पांच लाख रुपये एडवांस टेंडर लगाने के नाम परिचित को दिलवा दिये। इसके अलावा अंकुश और उमेश ने उससे अलग-अलग बैंक खाते में सोलह लाख 95 हजार में डलवाए लिये। इस प्रकार दोनों उससे कुल 21 लाख 95 हजार रुपये ले लिये जबकि उसे कोई टेंडर नहीं दिलाया गया। वहीं जब तय समय पर टेंडर नहीं दिलाया तो उमेश एवं अंकुश ने चार लाख रुपये उसे वापस कर दिए लेकिन 17 लाख 95 हजार रुपये नहीं लौटाए। पीड़ित ने इसकी शिकायत में महावीर चौक पुलिस में दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed