फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एसडीएम ने हुडा सेक्टर में जाकर की सरकारी बारदाने में भरी व्यापारियों की सरसों की जांच

एसडीएम ने हुडा सेक्टर में जाकर की सरकारी बारदाने में भरी व्यापारियों की सरसों की जांच

Wed, 24 Apr 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने हुडा सेक्टर में जाकर की सरकारी बारदाने में भरी व्यापारियों की सरसों की जांच
महेंद्रगढ़। एसडीएम विनेश कुमार ने मंगलवार को हुडा सेक्टर में जाकर सरसों खरीद का जायजा लिया। इस दौरान सरकारी बारदाने में भरकर लाए व्यापारियों की सरसों की जांच की। उनसे बारदाने के बारे में पूछताछ भी की। व्यापारी ने बताया कि यह पुराना बारदान है। इस बारदाने में डिपो में गेहूं आए थे। जोकि खाली होने पर खरीद लिए थे।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को किसानों ने आरोप लगाया था कि व्यापारी किसानों से कम दामों में सरसों खरीद कर और सरकारी बारदाने में भरकर महेंद्रगढ़ की मंडी में बेच रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया था कि मंडी में एजेंसियां व्यापारियों की सरसों को प्रमुखता से खरीद रहे हैं, जबकि किसानों की सरसों दो से तीन दिन में खरीदी जा रही है। किसानों की मांग को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में मीडिया के माध्यम से उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल को जानकारी लगी तो उन्होंने एसडीएम विनेश कुमार से जांच कराने की बात कही थी। मंगलवार को एसडीएम विनेश कुमार दोपहर बाद हुडा सेक्टर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारदाने की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को सरसों के उठान में तेजी लाने के आदेेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed