फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मोबाइल एप सी विजिल पर करें आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में कार्रवाई

मोबाइल एप सी विजिल पर करें आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में कार्रवाई

Sun, 14 Apr 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल एप सी विजिल पर करें आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2019 में कोई भी व्यक्ति चार तरीकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक जिले में सक्षम अधिकारी होंगे। चुनाव आयोग की ओर से मोबाइल एप सी विजिल लांच की गई है। जिस पर शिकायत करने के 100 मिनट में कार्रवाई होगी।
चुनाव आयोग की ओर से नेशनल ग्रीवांस रिड्रेसल सर्विस नामक वेबसाइट उपलब्ध करवाई गई है। इस पर चुनाव संबंधी शिकायतें दी जा सकती हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नामक एप बनाया गया है, जिसे अपने मोबाइल में इंस्टाल करके कोई भी व्यक्ति अनेक प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकता है। इसी के जरिए शिकायत भी दर्ज करवा सकता है। चुनाव इतिहास में सबसे तेज कार्रवाई करने वाला एप सी विजिल भी लांच किया गया है। जिस पर केवल 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

इस एप पर शिकायतकर्ता फोटो व वीडियो भी अपलोड कर सकता है, जिससे सबूत भी मौके पर ही उपलब्ध हो सके। इससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करना आसान होता है। इस एप की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी लगाए जाएंगे। हर जिले में जिला नियंत्रण केंद्र बनाकर वहां टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित करवाया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों को बाकायदा दर्ज किया जाता है। समाधान के लिए की जाने वाली कार्रवाई की निगरानी के लिए सक्षम अधिकारी-कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव आचार संहिता से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए इनमें से कोई भी माध्यम अपना सकते हैं। एक शिकायत एक ही माध्यम से करें, ताकि उस पर उचित कार्रवाई की जा सके। एक शिकायत के लिए कई टीमों को न लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए मिलेंगे 11 घंटे
इस बार लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक करवाया जाएगा। अब तक सामान्य तौर पर मतदान शाम 5 बजे तक होता था। पहली बार शाम छह बजे तक का समय बढ़ाया गया है। मतदाताओं को वोटिंग के लिए 11 घंटे का समय मिलेगा। दूर दराज के क्षेत्र में रहने वाले मतदाता भी अपने वोट का उपयोग कर सकेंगे।


वर्जन
आयोग की ओर से इस बार कई फैसले लिए गए हैं। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत चार तरीके से की जा सकती है। पहली बार मोबाइल एप जारी किया गया है। जिसमें तय समय 100 मिनट में कार्रवाई होगी। इस एप पर वीडियो, फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।
- राजीव रंजन, मुख्य चुनाव अधिकारी, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed