फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   र्मी की तैयारियों में जुटा जनस्वास्थ्य विभाग

र्मी की तैयारियों में जुटा जनस्वास्थ्य विभाग

Mon, 25 Mar 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
र्मी की तैयारियों में जुटा जनस्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
नारनौल। गर्मियों के मौसम में लोगों की प्यास बुझाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर हो गया है। विभाग ने शहर के हजारों घरों में पानी पहुंचाने के लिए पेयजल आपूर्ति लाइनों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। दरअसल शहर के अनेक वार्डों में पाइप लाइन लीकेज के कारण गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। ऐसे में वार्डों में गंदा पानी पहुंचने की लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग ने कमर कस ली है। बता दें, कि गर्मियों के मौसम में शहरवासी अक्सर पेयजल की समस्या से जूझते हैं। इनमें सबसे अधिक परेशानी जमालपुर व रामनगर कालोनी के लोगों को उठानी पड़ती है। लोगों की समस्या को लेकर विभाग ने लीकेज व अन्य कार्यों के लिए 15 लाख रुपये की बजट राशि स्वीकृत करवा चुका है। इसके अलावा विभाग ने गांवों में व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने के लिए जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जो घर-घर जाकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक कर रही है। गांवों में जलघरों पर बूस्टर ऑपरेटरों को पानी की सप्लाई में किसी भी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश संबंधित एजेंसी प्रतिनिधियों ने दिये है। वाटर टैंकों में मोटरों की स्थिति को लेकर भी अलग से इंतजाम किया गया है। वहीं जिला के पेयजल उपभोक्ताओं को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए गांव नसीबपुर में बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। टैंक बनने के बाद गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए वाटर टैंक पर करीब 21 करोड़ रुपये की लागत का बजट स्वीकृत किया गया है।

इस संबंध में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए बाकायदा कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 15 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed