{"_id":"5bdf4215bdec2269871eebfa","slug":"161541358101-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के साथ लॉजिस्टिक हब का शिलान्यास करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के साथ लॉजिस्टिक हब का शिलान्यास करेंगे सीएम
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव कोरियावास में 18 नवंबर को सीएम मेडिकल कॉलेज के साथ निजामपुर में लॉजिस्टिक हब समेत अन्य प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि सीएम के 18 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सीएम मेडिकल कॉलेज के साथ शहर के विकास की अन्य परियोजनाओं का शुरूआत करेंगे। दूसरी ओर नांगल डौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने रविवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया।
विधायक ने गांव बसीरपुर, तालोट, छीलरो, पवेरा, सरेली, रोपड़ सराय तथा बायल आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को मेडिकल कालेज के अलावा प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब घाटासेर से लेकर नांगल चौधरी तक फोरलेन सड़क मार्ग का भी शिलान्यास किया जाएगा। इस सड़क के लिए 62 करोड़ रुपये की स्वीकृति आने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 18 नवंबर को ही मुख्यमंत्री गांव कोरियावास में ही इस सड़क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। विधायक पांच नवंबर को गांव रघुनाथपुरा, गहली, मक्सूसपुर, खटोटी व भांखरी गांवों का दौरा करेंगे।