फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   घोषणा के 10 दिन बाद तक नहीं हुई सरसों की खरीद

घोषणा के 10 दिन बाद तक नहीं हुई सरसों की खरीद

Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
घोषणा के  10 दिन बाद तक नहीं हुई सरसों की खरीद
घोषणा के बाद तक नहीं हुई सरसों की खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा ने सरकार से मांग की है कि किसानों की सरसों की सरकारी खरीद को सुचारु रूप से किया जाए। किसान हितैषी होने का ठोंग पीटने वाली भाजपा सरकार में लोग अपना अनाज भी नहीं बेच पा रहे है। कृषि मंत्री सरसों 19 मार्च से खरीदने की बात करते हैं। खरीद समय के दस दिन बाद भी मंडी से एक भी ढेरी नहीं खरीदी जा रही है। किसान को फर्द समय पर नहीं मिल रही है और गिरदावरी के लिए पटवारियों के चक्कर लगा रहे है।

एक बयान में पटवा ने बताया कि किसानों को अपनी सरसों सरकारी रेट पर बेचने पर अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से अनेकों नाजायज शर्तें थोपी जा रही है। इस झंझट के चलते किसान अपनी फसल मंडी के आढ़तियों को औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। सरकार ने अभी तक सुचारु रूप से मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं की है। इतना ही नहीं सरकार ने एक किसान से 25 क्विंटल से अधिक सरसों खरीदने से इनकार कर रही है। ऐसा कर किसानों का अपमान किया जा रहा है। किसी किसान के पास 30 क्विंटल सरसों है तो पांच क्विंटल सरसों उनको अपने पास ही रखनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed