{"_id":"59b832184f1c1bf97f8b66fd","slug":"161505243672-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हो चुके श्राद्ध, ग्राहक नहीं आ रहे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हो चुके श्राद्ध, ग्राहक नहीं आ रहे पास
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू हो चुके श्राद्ध, ग्राहक नहीं आ रहे पास
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पितृ पक्ष के चलते शहर के बाजारों में रौनक गायब हो गई है। लोग नया सामान न खरीद कर केवल रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुएं ही खरीद रहे हैं। ऐसे में शहर के बाजार सुबह से शाम तक सुनसान दिखाई देते है। पितृ पक्ष का सबसे अधिक असर कार, बाइक के साथ ही सराफा बाजार पर पड़ रहा है। पितृ पक्ष में कोई भी नया सामान या वाहन नहीं खरीदा जाता। इसलिए कोई भी व्यक्ति पितृ पक्ष में नया वाहन या आभूषण नहीं खरीदना चाहता। इस कारण पितृ पक्ष की शुरुआत से अब तक विभिन्न एजेंसियों में वाहनों की खरीद न के बराबर हुई हैं। यही हालात सराफा बाजार की है। हालांकि, वाहन एजेंसियों पर लोगों पहुंच तो रहे हैं, लेकिन वे केवल जानकारी हासिल कर रहे हैं।
हर वर्ष 15 दिनों के लिए पितृ पक्ष का आवागमन होता है। इन दिनों प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा भाव से विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान करता है। इस समय अवधि में परिवार अपने पूर्वजों की शांति के लिए ब्राह्मणों और गायों को भोजन खिलाते है। दान-दक्षिणा देकर पितरों से परिवार की खुशहाली मांगते है। साथ ही पितरों के प्रति आस्था दिखाते हुए इन दिनों व्यक्ति कोई भी नया कार्य, नया वाहन या अन्य किसी प्रकार की वस्तु नहीं खरीदता हैं।
श्राद्ध के चलते सराफा बाजार में हलचल कम ही है। श्राद्ध से पूर्व व्यापार ठीक था, लेकिन श्राद्ध शुरू होते ही व्यापार एकदम से बंद हो गया है।
-अजीत जैन, सर्राफा व्यापारी नारनौल।
पितृ पक्ष में लोग गहनों और आभूषणों की खरीद कम ही करते है। धारणा है कि पितृ पक्ष में सामान खरीदना अशुभ होता है। इसलिए सराफा बाजार में मंदी है।
-गजेंद्र सोनी, सर्राफ व्यापारी नारनौल।
पितृ पक्ष में हर बार ही वाहनों की बिक्री कमजोर रहती है। इस दौरान लोग वाहनों की कम ही खरीद करते हैं। नवरात्र और दीपावली पर बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-पंकज अग्रवाल, आरआर मोटर्स नारनौल।
श्राद्ध के दौरान बाजारों में कम ही रौनक रहती है। जीएसटी के कारण भी बिक्री कम हुई है। नवरात्र और दीपावली पर बिक्री सामान्य होने की उम्मीद है।
-निशांत गर्ग, भायाजी मोटर्स नारनौल।