{"_id":"599098074f1c1ba4488b499a","slug":"161502648327-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला ‘इंद्र’ का आशीष, खतरे में ‘सिंहासन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला ‘इंद्र’ का आशीष, खतरे में ‘सिंहासन’
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला प्रमुख राजेश देवी की कुर्सी यानी सिंहासन खतरे में आ गई है। नाराज 13 पार्षद रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से मिले। राव इंद्रजीत ने शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से बातचीत कर सभी पार्षदों को हरी झंडी दे दी। इस दौरान शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा गुट की पार्षद रिंकू तंवर का प्रतिनिधि विक्की खुडाना भी राव इंद्रजीत के पास पहुंच गया। अब सभी नाराज पार्षद 16 अगस्त को जिला उपायुक्त से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। इस मामले में जिला प्रमुख राजेश देवी के पति पप्पल यादव और अन्य पार्षदों ने भी राव इंद्रजीत सिंह से समय मांगा था, लेकिन उन्होंने उनको मिलने तक का समय नहीं दिया। इस तरह उन्हें राव इंद्रजीत का आशीष नहीं मिल सका।
रविवार को 13 जिला पार्षद सात गाड़ियों के काफिले के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से दिल्ली आवास पहुंचे। जहां पर उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह से बातचीत की। इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह ने बंद कमरे में एक-एक पार्षद से बुलाकर बातचीत की। सभी पार्षदों की राय जानने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से फोन पर बात की। रामबिलास शर्मा ने राव इंद्रजीत को समर्थन कर दिया। साथ यह भी कहा कि वे दोनों मिलकर नया चेयरमैन बनाएंगे। इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह ने सभी पार्षदों को तैयारी करने के लिए कह दिया। ऐसा माना जा रहा है रामबिलास शर्मा भी जिला प्रमुख से नाराज चल रहे हैं। यही कारण है कि राजेश देवी को जिला प्रमुख का ताज दिलाने वाले रामबिलास शर्मा उनके समर्थन में नहीं हैं।
बाक्स:
16 अगस्त को लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव
नाराज 13 पार्षद रविवार को राव इंद्रजीत सिंह से मिल चुके हैं। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद सभी जिला पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को लाने की तैयारी कर ली है। तब तक सभी जिला पार्षद गुरुग्राम के होटल में रुके रहेंगे और 16 अगस्त को जिला उपायुक्त को एफिडेविट सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त तक पार्षद और भी बढ़ने की संभावना है। अभी जिला पार्षद चेयरमैन की दौड़ में सबसे ऊपर नाम राजेश मांदी का चल रहा है वहीं दूसरे नंबर पर कुलदीप यादव सुरजनवास का है।
विज्ञापन
नहीं दिया केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रमुख के पति को मिलने का समय
नाराज पार्षदों के एकजुट होकर भ्रमण जाने की बात पता चलने के पिछले दो दिन से जिला प्रमुख राजेश देवी के पति संजीव यादव उर्फ पप्पल एवं उनके साथी पार्षद दो दिन से गुरुग्राम के एक होटल में रुके हुए थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलने का समय मांगा। किंतु राव इंद्रजीत सिंह ने विपक्षी पार्षद से तो मिल लिए किंतु जिला प्रमुख के पति को मिलने तक का समय नहीं दिया। जिला प्रमुख गुट रविवार को शिक्षामंत्री से मिलने के लिए नारनौल पहुंचे। सुबह 11 बजे शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से नारनौल रेस्ट हाउस में जिला प्रमुख राजेश देवी के पति पप्पल यादव एवं पार्षद गौतम बुडीन मिले थे। दस मिनट की बातचीत के बाद वो बाहर हंसते हुए निकले।