फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ग्रामीणों ने किया बिजली कर्मियों पर हमला, छह घायल

ग्रामीणों ने किया बिजली कर्मियों पर हमला, छह घायल

Thu, 03 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया बिजली कर्मियों पर हमला, छह घायल
ग्रामीणों ने किया बिजली कर्मियों पर हमला, छह घायल
विज्ञापन

नांगल चौधरी। बिजली चोरी रोकथाम की टीम देखकर बूढ़वाल के ग्रामीण बुधवार को आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया जिसमें छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने टीम का नेतृत्व कर रहे जेई संजीव कुमार को बंधक बना लिया। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने जेई को छुड़ाया।
बिजली निगम के अनुसार निगम के एसडीओ हनुमान को बूढ़वाल में बिजली चोरी होने संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने छापेमार टीम का गठन किया। शाम करीब 4.30 बजे टीम बूढ़वाल पहुंची और रामेश्वर के मकानों के सामने बुलेरो रोकी। गाड़ी को देखते ही सरपंच मनोज कुमार, उसका भाई, भगौती देवी के लड़के ने टीम को घेर लिया। सरपंच ने गाड़ी की चाभी निकालकर जेई के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। लेकिन टीम ने ग्रामीणों के साथ न उलझते हुए छापेमारी करने मकानों में घुस गई। इस बात शे खफा भागौती देवी के परिजनों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना स्थल पर खड़े अन्य ग्रामीणों ने भी आरोपियों का साथ दिया।
विज्ञापन

पांच कर्मियों को लगी गंभीर चोट
पथराव में पांच कर्मियों को गंभीर चोट लगी है। जिन्हें नांगल चौधरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने दो घायलों को नारनौल रेफर कर दिया। जबकि जेई संजीव कुमार को ग्रामीणों ने बंधक बना रखा था। शिकायत मिलने पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मुक्त कराया। जिसके उपचार के लिए सीएचसी में एडमिट कराया गया। घायल कर्मचारियों ने बताया कि भगौती देवी मीटर से डायरेक्ट सप्लाई लेकर बिजली इस्तेमाल कर रही थी। जिसके खिलाफ पिछले कई महीनों से शिकायत मिलती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करती पुलिस
बिजली यूनियन के उप प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि छापेमार टीम में निरंतर हमले बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों दौंगली के युवक ने फोन पर जानलेवा धमकी तथा गाली-गालौच किया था। जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई। लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
मारपीट का आरोप बेबुनियाद : मनोज
इस बारे में सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि करीब 3.30 बजे तक व गोशाला की बैठक में व्यस्त था। वारदात के दौरान गांव में मौजूद ही नहीं था। कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर मैंने जेई को बंधन मुक्त कराया है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
एसडीओ हनुमान यादव ने बताया कि मारपीट में सरपंच मनोज, उसका भाई, बिजली की चोरी कर रही भगौती देवी का लड़का तथा 8-10 अन्य ग्रामीण शामिल हैं। जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई। उन्होंने बताया कि वारदात से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

बूढ़वाल में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है। कर्मचारियों ने शिकायत की है। जांच के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रमेश कुमार, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed