{"_id":"5978e9344f1c1be4498b46db","slug":"161501096244-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने कहा कि जब भी देश की आन बान शान पर कोई आंच आई है तो अहिरवाल के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक जितने भी युद्ध हुए हैं उनमें इस क्षेत्र के जवानों का योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भी इस क्षेत्र के सबसे ज्यादा सैनिकों ने अपनी शहादत देकर देश की रक्षा की थी। कार्यक्रम में कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर महावीर डीपी लावन, जगदीश पायगा, प्रोफेसर बस्तीराम, सूबेदार रघुवीर सिंह, कप्तान राजेन्द्र सिंह, सूबेदार हरिसिंह, लक्ष्मीनारायण बालरोड़िया, दयानन्द खायरा आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।