फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   160 youth donated blood in the camp

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 160 युवाओं ने रक्तदान किया

Sun, 15 Sep 2024 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
160 youth donated blood in the camp
कनीना। बाबा मोलड़नाथ युवा संगठन की ओर से मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मंदिर के महंत बाबा रामनिवास ने रिबन काटकर किया। रक्तदान शिविर में 160 युवाओं ने रक्तदान किया गया। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को संस्था की ओर से हेलमेट भेंट किए गए।
विज्ञापन

बाबा मोलड़नाथ युवा संगठन के प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाता है। बाबा रामनिवास ने बताया कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है। यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। नवीन कनीनवाल ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है, इससे ज्यादा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। पूर्व प्रधान अजय सिंह यादव ने 33वीं बार रक्तदान किया साथ में उनकी धर्मपत्नी कविता ने पहली बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान होशियार सिंह, नवीन कनीनवाल, प्रधान दिनेश यादव, मनीष शर्मा, राजेंद्र सिंह, सतीश यादव, पवन कुमार, राकेश, कमल यादव, अजय यादव, नरेंद्र, बब्लू, विजय सिंह, नवीन शर्मा सहित बाबा मोलड़नाथ युवा संगठन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed