{"_id":"65780374e9adf264ef056a34","slug":"16-women-advocates-will-also-play-a-role-in-the-elections-narnol-news-c-203-1-sroh1012-5828-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 16 महिला अधिवक्ता भी निभाएंगी चुनाव में भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 16 महिला अधिवक्ता भी निभाएंगी चुनाव में भूमिका
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन दिन का समय शेष बचा हुआ है। चुनावों को लेकर जोड़-तोड़ भी तेज होने लगा है। वहीं इस बार महिला अधिवक्ता भी चुनावों में सक्रिय रूप से भूमिका में नजर आ रही हैं तथा अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में जोड़तोड़ बैठा रही हैं। महेंद्रगढ़ बार में करीब 16 महिला अधिवक्ता हैं। इस समय चुनावों को लेकर बार में खूब चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि यह तो 15 दिसंबर को ही तय होगा कि इस बार प्रधान पद का ताज किसके सिर सजने वाला है। तीन उम्मीदवार मैदान में होने के कारण सभी इसे त्रिकोणीय मुकाबला मान रहे हैं। प्रधान पद के लिए पांच बार के विजेता रहे बंशीलाल यादव, प्रेमराज, राजीव मैदान में डटे हुए हैं। वहीं उप प्रधान पद के लिए चंद्रदीप भरगड़, नवीन कुमार तथा सचिव पद के लिए अशोक कुमार और सत्यवीर बुड़ीनिया के बीच कांटे की टक्कर देखी जा सकती है।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट दलबीर सिंह शेखावत व एआरओ एडवोकेट आलोक खैरवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए 15 दिसंबर को बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान व सचिव चुनाव करवाया जाना है। प्रधान के लिए बंशीलाल, प्रेमराज, राजीव, उप प्रधान पद के लिए चंद्रदीप भरगड़, नवीन कुमार, सचिव पद के लिए अशोक कुमार और सत्यवीर मैदान में डटे हुए हैं। वहीं सहसचिव अमर सिंह, खजांची योगेंद्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुका है। 15 दिसंबर को बेल्ट पेपर के माध्यम से चुनाव करवाया जाएगा। मतदान के उपरांत मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की दी जाएगी। इस बार 237 अधिवक्ता मतदान का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता सुजाता सिंह, अधिवक्ता सुजाता शेखावत, अधिवक्ता शर्मिला यादव, अधिवक्ता सीमा रानी, अधिवक्ता ज्योति गर्ग उपस्थित रहीं।