{"_id":"6944219e1a6c36488f010b64","slug":"16-injured-in-road-accident-at-narnaul-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: टायर फटने से पिकअप पलटी, 16 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: टायर फटने से पिकअप पलटी, 16 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर
Thu, 18 Dec 2025 09:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 18 Dec 2025 09:15 PM IST
सार
गांव नीरपुर के पास टायर फटने से पिकअप पलट गई जिसमें करीब 16 लोग घायल हो गए। इनमें संतोष नामक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे 148-बी पर गांव नीरपुर के पास टायर फटने से पिकअप पलट गई जिसमें करीब 16 लोग घायल हो गए। इनमें संतोष नामक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे जयपुर रेफर किया गया है। जबकि अन्य महिला व पुरुषों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घायलों में 10 महिलाएं व 6 पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नारनौल के सीमावर्ती राजस्थान के गांव श्योपुरा से बहरोड़ के गांव निहालपुरा में शोक जताने के लिए गए थे जब करीब 11 बजे सभी पिकअप में बैठ कर वापस आ रहे थे तो पटीकरा के होटल प्रिंस के पास गाड़ी का टायर फट गया और टायर फटने से पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ी में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी तुरंत एम्बुलेंस को दी गई और करीब 6 लोगों को निजी व 10 को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। इसमें संतोष नामक महिला की गंभीर हालत बनी हुई है।
विज्ञापन
करीब 30 लोग निहालपुरा जा रहे थे शोक व्यक्त करने
श्योपुरा गांव की बेटी का ससुराल बहरोड़ के गांव निहालपुरा में है। बीते दिनों उनके पति की मौत हो गई थी जिसको लेकर शोक व्यक्त करने के लिए वीरवार को गांव श्योपुरा से पिकअप में करीब 30 लोग जा रहे थे। इस हादसे में पिकअप चालक महीपाल भी घायल हो गया। पिकअप चालक ढाणी भालोठ ग्राम पंचायत के अभी हाल में उप सरपंच है। हालांकि उन्हें हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन