फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   16 buses were operated from Mahendragarh bus stand, 13 were sent to Palwal, buses did not run on local routes.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 16 बसों का होता था संचालन 13 भेजी पलवल, लोकल रूटों पर नहीं चली बसें

Tue, 21 Nov 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
16 buses were operated from Mahendragarh bus stand, 13 were sent to Palwal, buses did not run on local routes.
महेंद्रगढ़। जिले से 50 बसें पलवल भेजने के कारण महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से भी 13 बसें कम हो गई। सोमवार को दिनभर यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं लोकल रूटों में अधिकांश पर बसें नहीं पहुंचने से लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्री सुबह से ही बसों के इंतजार में लंबे समय प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लंबे व लोकल रूटों की यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड कार्यकारी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ बसों को पलवल भेजने के कारण सोमवार को सतनाली, अटेली, स्याना, सेहलंग, कुंड, भोजावास, नांगल हरनाथ के लिए बसें नहीं चलने से रूट प्रभावित रहे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चरखी दादरी, हिसार व जींद सहित अन्य डिपो की बसें चलने से यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली। वहीं रेवाड़ी रूट पर यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 16 बसें संचालित होती हैं। इन बसों में 13 बसों को पलवल के लिए भेज दिया। जबकि एक रोडवेज व दो मिनी बसों के सहारे महेंद्रगढ़ से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब तीन हजार यात्री बसों में यात्रा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने लिया निजी बसों का सहारा
रोडवेज की 13 बसे पलवल जाने से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से लोकल व लंबी रूटों पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को काकी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेवाड़ी, दादरी, नारनौल रूटों पर यात्रियों ने निजी बसाें का सहारा लेकर जाना पड़ा। वहीं स्थानीय बसों के सभी लोक रूटों पर कोई भी बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed