फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक

डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक

Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
नारनौल। मानसून की शुरूआत व डेंगू-मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंच-सरपंचों और पार्षदों से इन बीमारियों की रोकथाम करने के लिए आम लोगों को जागरूक करने की अपील जारी की है। इसी को लेकर उप सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. धर्मेश कुमार सैनी ने बुधवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य निरीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने गांव व शहरों में पर्याप्त साफ सफाई कराने व बरसात के मौसम में पानी एकत्रित न होने देने के साथ ज्यादा से जागरूकता कार्यक्रम करके लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया है। सैनी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर स्वास्थ्य निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे जिले में स्वास्थ्य कर्मी पंच-सरपंचों व पार्षदों के घर जाकर इस अपील की जानकारी देंगे व आसपास साफ-सफाई समेत नालियों में पानी एकत्रित न होने देने का आह्वान करेंगे।


मच्छरों से फैलने वाले रोगों से बचाव के उपाय
घरों के आसपास व गांवों में पानी एकत्रित न होने दें। पानी के गड्ढों मिट्टी से भर दें। हैंडपंप के आसपास सीमेंट से पक्का फर्श व नाली बनवाएं। पानी के बर्तनों व पानी की टंकियों को पूरी तरह ढक कर रखें व रात के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों को सुखाकर ही पानी डालें। यदि ठंडे के साथ बुखार आए तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर खून की मुफ्त में जांच करवाए व मलेेरिया पाए जाने पर 14 दिनों तक पूर्ण उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed