{"_id":"5d1baa508ebc3e3cc47154e0","slug":"1562094137994-narnol-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधगिरी के तहत 94 हजार पौधे लगाएंगे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधगिरी के तहत 94 हजार पौधे लगाएंगे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ ।मानसून के आगमन के साथ ही पौधरोपण शुरू हो जाएगा। वन विभाग ने पौध तैयार कर ली हैं। जिले में स्कूली बच्चों से 94 हजार पौधे लगवाएगा। पौधगिरी कार्यक्रम के तहत छठीं से बारहवीं कक्षा तक के हर एक विद्यार्थी को एक पौधा दिया जाएगा। अपने शिक्षकों की निगरानी में बच्चे पौधे लगाएंगे।
जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद से वन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई महीने में दस तारीख से पौधरोपण कार्यक्रम शुरू होगा। इस बार जिले में एक लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सबसे अधिक पौधे स्कूली बच्चे लगाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पिछले वर्ष शुरू किए गए पौधगिरी कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए जाएंगे। छठी से बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को एक एक पौधा दिया जाएगा। विद्यार्थी अपने शिक्षक की निगरानी में स्कूल परिसर या अपने घर पर पौधे को लगाएगा। जिले में चालू शिक्षा सत्र में छठी से बारहवीं कक्षा के 94 हजार विद्यार्थी हैं। जिसमें सरकारी व प्राइवेट दोनों तरह के स्कूल शामिल हैं। इन बच्चों को पौधा लगाने के बाद उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। हर छह महीने बाद बच्चा अपने पौधे के साथ सेल्फी लेकर भेजेगा। जिसके बाद उसके खाते में 50 रुपये जमा कराए जाएंगे। बच्चे को अधिकतम तीन साल तक यह पैसा दिया जाएगा। इस तरह से एक विद्यार्थी को तीन साल में कुल 300 रुपये देने का प्रावधान किया गया है। वन विभाग ने स्कूली बच्चों के साथ सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ने का प्रयास किया है। सामाजिक संगठन पौधरोपण व पौधों की देखभाल में बच्चों की मदद करेंगी।
वन विभाग लगाएगा 57 हजार पौधे
वन विभाग इस साल करीब 57 हजार पौधे अपने स्तर पर लगवाएगा। जिसमें सामाजिक संगठन, नगर पालिका, रेलवे, कृषि विभाग, जिला प्रशासन को भी पौधे वितरित किए जाएंगे। सरकारी संस्थानों को उनकी जरूरत के अनुसार पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कौन से पौधे लगेंगे...
महेंद्रगढ़ जिले की जलवायु को देखते हुए वन विभाग ने कुछ चुनिंदा किस्म के पौधों को ही तैयार कराया है। जिसमें नीम, बकैण, कचनार, पीपल, अमलतास, सेहजन, शीशम, पपड़ी, शहतूत, बेरी सहित अन्य पौधे लगाएं जाएंगे।
हमने पौधे तैयार कर लिए हैं। पौधगिरी अभियान के तहत स्कूलों को वितरित किए जाने वाले पौधों के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लेटर भी लिख दिया है। करीब 94 हजार पौधे स्कूली बच्चों को दिए जाएंगे। विभाग की ओर से भी पौधरोपण किया जाएगा।
राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, महेंद्रगढ़