फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पीडब्ल्यूडी ने 5 सड़कों के लिए भेजा 17.35 करोड़ का प्रस्ताव

पीडब्ल्यूडी ने 5 सड़कों के लिए भेजा 17.35 करोड़ का प्रस्ताव

Fri, 28 Jun 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने 5 सड़कों के लिए भेजा 17.35 करोड़ का प्रस्ताव
महेंद्रगढ़। पीडब्ल्यूडी ने पांच लिंक रोड का प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। अगर सरकार इस प्रपोजल को मंजूरी दे देती है तो क्षेत्र के लगभग 15 गांवों को फायदा मिलेगा। किसानों को इन गांवों के लिए एक शॉर्ट कट रास्ता भी मिलेगा। कृषि विपणन कार्यालय की ओर से अभी 30 करोड़ रुपये से 30 सड़कों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नावां, कुराहवटा, खैरोली, पालड़ी, राठीवास सहित कई गांवों की मांग थी कि उनके गांवों को दूसरे गांव से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाया जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि नावां से सुरेहती, कुराहवटा से राजावास, खैरोली से पल, पालड़ी से जेरपुर, राठीवास से बाबा गुदड़िया मंदिर तक नई सड़कें बनाई जाए। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने पीडब्ल्यूडी को प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से 21 जून को लगभग 17.7 किलोमीटर लंबी सड़कों को 17.35 करोड़ का प्रपोजल बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन


जानिए कहां कितना होगा खर्च...
कहा से कहां लंबाई रुपये (लाखों में)
नावां से सुरेहती जाखल 4.8 किलोमीटर 345
कुराहवटा से राजावास 3.2 किलोमीटर 549
खैरोली से पल 1.7 किलोमीटर 22
बंपालड़ी से जेरपुर 4.5 किलोमीटर 350
राठीवास से बाबा गुदड़िया मंदिर 3.5 किलोमीटर 266

विभाग ने पांच अलग-अलग सड़कों का 17 करोड़ 35 लाख रुपये का प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। अप्रवूल आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से 15 गांवों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed