फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मानसून आने में बचे 14 दिन, नाले गंदगी से अटे

मानसून आने में बचे 14 दिन, नाले गंदगी से अटे

Sat, 22 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मानसून आने में बचे 14 दिन, नाले गंदगी से अटे
महेंद्रगढ़। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। अभी शहर में नालों की अधूरी सफाई का काम अधूरा है। बरसाती नालों की हालत भी बेहद खराब है। ऐसे में मानसून में पूरे शहर में पानी भरना तय है। मानसून से पहले ही थोड़ी सी बरसात से ही शहर जलमग्न हो गया था।
विज्ञापन

बालाजी चौक पर बरसाती नाला है। यह नाला फिलहाल अटा हुआ है। नालों की अधूरी सफाई के कारण बरसाती सीजन में शहर मुसीबत बनने वाली है। बरसात के आने से पहले ही दुकानदारों में डर है। लोगों को बरसात का सीजन डरा रहा है। दरअसल नगर पालिका के पास नालों की सफाई के लिए बजट नहीं हे। नगर पालिका का बजट मंजूर न होने के कारण नालों की सफाई का टेंडर नहीं दिया गया। गोशाला धोलपोश रोड, बुचौली रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर , मसानी चौक, कोका बंगडी रोड पर प्रमुख बरसाती नाले हैं। इन बरसाती नालों की सफाई का जिम्मा नगर पालिका के पास है। नालों में पानी ओवरफ्लो होने के बाद सीवरेज में जाता है। सीवरेज भी ओवरफ्लो होने लगती है। शहर के अंदर के हिस्सों में सीवरेज के नालों की सफाई भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दो साल से गड्ढों के बीच रह रहे हैं। जरा सी बूंदाबांदी होते ही बुरा हाल होता है। दुकान से निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका-पब्लिक हेल्थ के बीच हम पिस रहे हैं। हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बरसात के सीजन में दुकान के अंदर तक पानी आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप, फोटोस्टेट दुकान संचालक

वाटर रिचार्ज की सफाई की जानी चाहिए थी। परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक पर लंबे समय पहले रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए गए थे। बरसाती पानी निकासी में इसका बड़ा योगदान था। अब इनके ठप्प होने से बरसाती पानी समस्या बन रहा है।
- अमित गोयल, परचून दुकान संचालक

शहर की सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। गर्मी के मौसम में ही सड़कों पर सीवर ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी भरा रहता है। अब बरसात में इतना बुरा हाल हो जाएगा। लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका-पब्लिक हेल्थ की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए।
- गोपेश मेहता, मेडिकल दुकान संचालक

सड़कों का बुरा हाल होने के कारण बरसात मुसीबत बन जाएगी। बरसात का पानी भर जाने के बाद पता नहीं लगेगा कहां गड्ढा है। इस कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कई वाहन भी इसमें खराब हो जाते हैं। बरसात में सीवर ओवरफ्लो होते रहते हैं।
- प्रेम, रेहड़ी चालक

यहां होगी सबसे बड़ी मुसीबत
बरसात के मौसम में नेशनल हाइवे पर सतनाली चौक पर पानी भराव की सबसे अधिक समस्या है। यहां पिछले सप्ताह आई बरसात के बाद ही पानी भर गया था। कॉलेज रोड पर भी जलभराव की समस्या है। इस रोड पर जून महीने में आई बरसात के बाद तीन दिन तक पानी भरा रहा था। बालाजी चौक पर बरसात होते ही एक से दो फीट तक पानी भर जाता है।


बजट पारित नहीं होने के कारण अलग से पैसा नहीं है। रूटीन की सफाई ही कराई जा रही है। नालों की सफाई के लिए अलग से बजट जारी नहीं किया गया था। अगर कहीं दिक्कत आएगी तो कर्मचारियों को लगाकर सफाई करा दी जाएगी।
- रीना बंटी, चेयरपर्सन, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed