फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजकीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट जारी

राजकीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट जारी

Sat, 22 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट  जारी
महेंद्रगढ़। शनिवार को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने महेंद्रगढ़ निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि इस सत्र में महज तीन चार दिन में ही अध्यापकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर देंगे। राजकीय विद्यालयों की दिशा व दशा सुधारने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। गरीबों व मेधावी बच्चों के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि व पोर्टल का प्रावधान अलग से किया गया है। धनाभाव में कोई बच्चा पढ़ाई नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले चार साल में सरकारी स्कूलों मे छात्र-छात्राओं की संख्या बढी है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष नाम की चीज नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद देश में पार्टियां टूटने की कवायद जारी है। हाल ही में टीडीपी के चार राज्यसभा सांसदों ने त्यागपत्र देकर भाजपा पार्टी ज्वाइन की है। हरियाणा में भाजपा में दूसरी पार्टियों से आने का क्रम जारी है। अभी दो तीन महीने बाद बताएंगे कौन-सी पार्टी बचती है। शिक्षामंत्री ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी का नाम व 2019 का काम इन दोनों ने बीजेपी को एक बार फिर से जीत दिलवाई। उन्होंने कहा कि सैनिकों के नाम पर तो कांग्रेस वोट मांगती ही रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विहीन पार्टी है व कांग्रेस बिखर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का विधानसभा में भी यही हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed