{"_id":"5cf80789bdec2207801a7d77","slug":"1559758724510-narnol-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मी 10 से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मी 10 से हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। अटेली नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला हैं। वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगरपालिका परिसर में बैठक कर 10 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। बैठक प्रधान मनोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया मुख्य अतिथि थे।
संगेलिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी वेतन पर ही निर्भर है। चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन को लेकर वे नगरपालिका सचिव व एसडीएम से गुहार लगा चुके है लेकिन पाचवां माह शुरू हो गया वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारी बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे है। अब तो यह हालत हो गई कि परिवार के लिए खाने का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है। 10 जून से सफाई कर्मी शहर की सफाई न करके हड़ताल पर बैठेंगे। हड़ताल तभी समाप्त होगी तब उनको वेतन दे दिया जाएगा। बैठक में सफाई कर्मी राकेश कुमार, विजय, संजय, रोहतास, धर्मेंद्र, रामकिशन, प्रवीन, मुकेश व रिंकू व ताराचंद समेत अन्य उपस्थित रहे।