{"_id":"5cf6abd5bdec22078b29407e","slug":"15596697131112-narnol-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति व विभिन्न गांवों के 12 पंचों का उपचुनाव सात जुलाई को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति व विभिन्न गांवों के 12 पंचों का उपचुनाव सात जुलाई को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार अटेली के वार्ड-16 में मेंबर पंचायत समिति व विभिन्न गांवों के 12 पंचों के रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। चुनाव सात जुलाई को होंगे। डीसी डॉ.गरिमा मित्तल ने बताया कि खंड कनीना के गांव बवानियां के वार्ड नंबर सात में पंच, खंड अटेली के गांव बोचड़िया के वार्ड नंबर दो में महिला उम्मीदवार के लिए, गांव मोहल्लड़ा के वार्ड नंबर एक में पंच व ताजपुर के वार्ड नंबर तीन में पंच के लिए चुनाव होंगे।
इसी प्रकार खंड महेंद्रगढ़ के गांव आकोदा के वार्ड नंबर सात में पंच, खंड नांगल चौधरी के गांव आरावास के वार्ड नंबर चार में पंच व लुजोता वार्ड नंबर एक के पंच के लिए चुनाव होंगे। खंड नारनौल के गांव कुलताजपुर के वार्ड नंबर तीन में पंच व मक्सुसपुर के वार्ड नंबर चार में महिला पंच के लिए चुनाव होंगे। खंड निजामपुर के गांवड़ी जाट केे वार्ड नंबर नौ में अनुसूचित जाति के लिए, खंड सतनाली के गांव बास के वार्ड नंबर चार में पिछड़े वर्ग व खंड सिहमा के गांव अटाली के वार्ड नंबर छह में पंच के चुनाव होंगे। खंड अटेली के वार्ड नंबर 16 में अनुसूचित जाति के मेंबर पंचायत समिति के लिए भी उपचुनाव होगा। डीसी ने बताया कि 15 से 21 जून तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 24 जून को उम्मीदवारों की सूची चस्पा की जाएगी व चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान सात जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। इसी दिन मतों की गिनती होगी।