{"_id":"5cf6abcfbdec2207587622a4","slug":"15596697067-narnol-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाए, चिलचिलाती धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाए, चिलचिलाती धूप से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहने से सूर्य देवता का लुका छिपी का खेल दिन भर जारी रहा। जिससे दिनभर चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी व लू के प्रकोप से लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। तीन दिनों से तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था। मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहने से तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिले का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली है।
नौतपा के चलते लोगों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह मीठे पानी व निंबू शिकंजी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बूझाई। बढ़ते तापमान के कारण पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हो गए हैं। क्षेत्र के गांवों में सब्जी उत्पादक किसानों की फसलें भी लू की चपेट में आने से झूलसने लगी है। जिससे किसानों की सब्जी की फसल में नुकसान हो रहा है। गर्मी के साथ बिजली कट के चलते गांवों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों को पीने के पानी व अन्य जरूरतों के लिए टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। क्षेत्र में पड़ रही भयंकर गर्मी व लू चलने से हरी सब्जी व निंबू के दाम भी आसमान छूने लगे है। लू चलने से सब्जी की पैदावार प्रभावित हो रही है। सब्जी के कम आवक के कारण इसके भाव भी निरंतर बढ़ रहे है। गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए लोग निंबू पानी का सहारा ले रहे है।