फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लगातार तीसरे दिन भी पारा 47 डिग्री से ज्यादा

लगातार तीसरे दिन भी पारा 47 डिग्री से ज्यादा

Tue, 04 Jun 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन भी पारा 47 डिग्री से ज्यादा
नारनौल। क्षेत्र में लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है। सूर्य देवता ने अपने तेवर तीखे बनाए हुए है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। तीन दिन से पारा 47 डिग्री से. के पार है। वहीं, नौतपा के चलते जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपडी 1145 रही। जिसमें आठ मरीज उल्टी व दस्त के आपातकालीन वार्ड में भर्ती रहे। जबकि 20-25 मरीज ओपीडी में दवा लेकर चले गये। वहीं, मई माह में नागरिक अस्पताल में उल्टी और दस्त के 580 मरीजों ने उपचार लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक जून से नारनौल का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से उपर चल रहा है। इससे उल्टी व दस्त के मरीजों रोजाना अस्पताल आ रहे हैं। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स के जरिए बच्चों को ओआरएस के पैकेट वितरित करवा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी अधिक रही। सभी डॉक्टरों के पास मरीजों की भीड़ लगी रही। दूसरी ओर बस स्टैंड पर भी यात्रियों के लिए रोडवेज ने कूलर का पानी और पंखे का इंतजाम कराया है। इसके लिए करीब 13 पंखे बस स्टैंड पर हाल में लगवाया गया है।
विज्ञापन


डीसी ने स्पेशल वार्ड बनाने के दिए निर्देश
जिले में बढ़ते हुए तापमान व गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीसी डॉ. गरिमा मित्तल के दिशा-निर्देशानुसार सोमवार को सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों बैठक ली। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में लू के प्रभाव से बचने के बारे में जागरूक करें। अस्पताल में आने वाले लू से प्रभावित लोगों के लिए स्पेशल वार्ड की व्यवस्था की जाए। ओआरएस तथा अन्य जीवन रक्षक दवाईयों की उचित व्यवस्था की जाए। मरीजों को बचने के लिए सावधानियां व उपाय आदि से फ्लैक्स बोर्ड व पम्पलेट के माध्यम से अवगत करवाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो लू से प्रभावित मरीजों के लिए अलग स्पेशल वार्ड की व्यवस्था करें ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजो को तुरंत बेहतर ईलाज प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू के लक्षण
सिविल सर्जन ने बताया कि सिर दर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना एवं बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन व नब्ज असामान्य होना लू लगने के लक्षण हो सकते है।

चिकित्सक की लें सलाह
पीड़ित व्यक्ति को छायादार जगह पर लेटाएं व उसके कपड़े ढीले करें, उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलाएं। शरीर का तापमान घटाने के लिए पानी की पट्टियां रखें व प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

लू से बचने के लिए क्या करें
घर से बाहर निकले से पहले भरपेट पानी अवश्य पीएं। सूती, ढीले व आरामदायक कपड़े पहने। धूप में निकलते समय अपना सिर ढककर रखें, टोपी, कपड़ा व छतरी का उपयोग करें। पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नींबू पानी, आम का पना आदि का सेवन करें। भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकले। बिना काम घर से बाहर न जाएं।

क्या न करें
धूप में खाली पेट न निकले। पानी हमेशा साथ रखे। शरीर में पानी की कमी न होने दें। धूप में निकलने के से पहले तरल पदार्थ का सेवन करें। मिर्च मसाले युक्त बासी भोजन न करें। बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकले। धूप में अधिक न निकले।


दुकानदारों ने लगाई छबील
गर्मी को देखते हुए शहर में कई जगहों पर छबील लगाई गई। रेवाड़ी रोड नजदीक महावीर चौक पर दुकानदारों ने भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए पानी की छबील लगाकर नीबू पानी पिलाया। इस दौरान मुरली सैनी, मनीष कुमार, कमल सैनी, अरुण जैन, गणेशी पंडित, फतेह सिंह, नवीन सैनी समेत अन्य दुकानदार शामिल थे। इसके अलावा स्टेडियम और बाजार में भी छबील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed