फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चैत्र नवरात्र के लिए सजे मंदिर,पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र,14 को रामनवमी

चैत्र नवरात्र के लिए सजे मंदिर,पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र,14 को रामनवमी

Sat, 06 Apr 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के लिए सजे मंदिर,पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र,14 को रामनवमी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। चैत्र नवरात्र आज शनिवार से शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर देवी मंदिरों को सजाया गया है। मां के भक्तों ने भगवती की पूजा-अर्चना करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इस साल नवरात्र में कोई तिथि क्षय नहीं है। यानी चैत्र नवरात्र पूरे 9 दिन के ही रहेंगे। साथ ही इस साल नवरात्र में कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस साल चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा 6 अप्रैल को अश्व (घोड़े) पर सवार होकर आ रही हैं। इस शुभ संयोग के अलावा ज्योतिष नजरिए से देखा जाए तो नवरात्र में पुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग भी बन रहे हैं। इस कारण ये 9 दिन बहुत ही खास रहेंगे।
पंडित रवि दत्त ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 6 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र में पांच सर्वार्थ सिद्धि, दो रवि योग और रवि पुष्य योग का संयोग बन रहा है। श्रीमद् देवी भागवत व देवी ग्रंथों के अनुसार इस तरह के संयोग कम ही बनते हैं। इसलिए यह नवरात्र देवी साधकों के लिए खास रहेगी। नवरात्र का समापन 14 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि 7, 9, 10, 12 और 14 को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा जबकि 8, 11 और 13 को रवि योग रहेगा। उन्होंने बताया कि घट स्थापना मुहूर्त 06.09 से 8.59 तक रहेगा। सब्जी मंडी के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में नौ दिन तक माता रानी की सुबह शाम पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर पुजारी ने बताया कि राम नवमी के दिन मंदिर में हवन यज्ञ किया जाएगा। इसी दिन रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव सिसोठ में 14 अप्रैल को माता भूरा भवानी का मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में दंगल और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


दो दिन मनाई जाएगी रामनवमी:
छह अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्रे इस बार पूरे नौ दिन चलेंगे। इस बार कोई तिथि घटी और बढ़ी नहीं है। दुर्गा अष्टमी इस बार 13 अप्रैल को मनाई जाएगी। अष्टमी 13 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे तक रहेगी। उसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी। इस बार नवमी दो दिन 13 अप्रैल और 14 अप्रैल दो दिन मनाई जाएगी। पंडित रवि दत्त ने बताया कि भगवान राम का जन्म मध्यकाल में दोपहर 12 बजे हुआ था। दुर्गा नवमी 14 अप्रैल को सुबह 9.39 बजे तक मनाई जाएगी। इसके बाद दशमी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed