फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा खुद अधिकारी मौके पर जाकर लें-एडीसी

बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा खुद अधिकारी मौके पर जाकर लें-एडीसी

Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा खुद अधिकारी मौके पर जाकर लें-एडीसी
बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लें अधिकारी : एडीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल के निर्देश पर शुक्रवार को लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों को लेकर एडीसी महावीर प्रसाद ने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक ली। जिले में ड्रॉफ्ट रोल के अनुसार कुल छह लाख 37 हजार 522 वोटर हैं। इनमें तीन लाख 37 हजार 613 महिला मतदाता व दो लाख 99 हजार 909 पुरुष मतदाता हैं।

एडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने चुनाव क्षेत्र के बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा मौके पर जाकर लें। सभी केंद्रों पर भवनों की स्थित सही हो, बिजली, रैंप, पानी, शौचालयों आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की पहचान करें ताकि मतदान के दिन स्वयंसेवक उन्हें व्हील चेयर पर मतदान तक लेकर आ सकें। एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने भवनों में स्थापित होने वाले बूथों पर लोकसभा क्षेत्र का नाम, विधानसभा क्षेत्र के नाम व बूथ नंबर जरूर अंकित करवा दें। सभी अधिकारी एक बार फिर से ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का अच्छी तरह से प्रशिक्षण लें। इस मौके पर एसडीएम जगदीश शर्मा, चुनाव कानूनगो रामफल व सहायक विनोद सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed