फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर के राजीव, आजाद और अग्रसेन चौक का होगा सौंदर्यीकरण

शहर के राजीव, आजाद और अग्रसेन चौक का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 15 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजीव, आजाद और अग्रसेन चौक का होगा सौंदर्यीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद की ओर से शहर के तीन प्रमुख चौकों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस पर नपा करीब 25 लाख रुपये खर्च करेगी। राजीव चौक, आजाद चौक और अग्रसेन चौक पर स्थापित प्रतिमाओं पर सुंदर एलईडी लाइटें, फव्वारे और स्टील की रेलिंग लगाई जायेगी। शहर में करीब आधा दर्जन से अधिक चौक पर है। जहां पर किसी ना किसी महापुरुष या अन्य की प्रतिमा लगी हुई है, लेकिन इनका सही तरीके से रखरखाव नहीं हो पा रहा है। चौक के चारों ओर अव्यवस्था का आलम रहता है। कुछेक चौक पर तो लोग गंदगी फेंक देते हैं। इससे शहर की सुंदरता में धब्बा लगता है। इसे देखते हुए शहर के तीनों चौकों का सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका ने पहल की है।
नगर पालिका की चेयरमैन भारती सैनी ने बताया कि राजीव चौक, आजाद चौक व अग्रसेन चौक का पहले सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च किया जाना है। चौकों पर स्थापित प्रतिमाओं का कायाकल्प करने के अलावा सुंदर एलईडी लाइटें लगेगी। जिससे रात में चौक सुंदर दिखाई दे। जिस चौक पर जगह उपलब्ध होगी, वहां पर फव्वारे लगाये जाएंगे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि सभी चौक शहर में अच्छे लोकेशन पर है। ऐसे में कायाकल्प होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और चौक सुंदर दिखाई देंगे। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाबीर चौक का पहले से सौंदर्यीकरण हुआ है। सभी चौक की सफाई और उसके चारों ओर की सड़कें बनाई जाएगी। गौरतलब है कि शहर के लोग भी उपेक्षा के शिकार इन चौकों के बेहतर रखरखाव की मांग उठाते रहे हैं।

लोगों में नाराजगी
मनोज जैन ने कहा कि आजाद चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगी है। चारों ओर रेहड़ियां अवैध रुप से लगी रहती हैं। दूसरा लोग कूड़ा भी फेंक देेते हैं। जिससे चौक हमेशा गंदा रहता है। उनका कहना है कि चौक की नियमित सफाई होनी चाहिए। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नपा को कार्रवाई करनी चाहिए। दूसरी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजाद के प्रतिमा के पास गंदगी ना फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed