फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   200 यूनिट तक बिजली की आधी कीमत होने से 71437 उपभोक्ताओं को होगा फायदा

200 यूनिट तक बिजली की आधी कीमत होने से 71437 उपभोक्ताओं को होगा फायदा

Thu, 13 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
200 यूनिट तक बिजली की आधी कीमत होने से 71437 उपभोक्ताओं को होगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल आधा कर देने से महेंद्रगढ़ सब डिविजन के 71437 घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा होगा। हालांकि इससे बिजली निगम के महेंद्रगढ़ सब डिविजन को हर दो माह में अनुमानित 6.25 करोड़ रुपये का नुकसान भी झेलना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को यह राहत सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को घोषणा करके दी है।
उन्होंने 200 यूनिट तक लगने वाली दर को 4.50 रुपये से घटाकर 2.50 रुपये प्रति यूनिट तक किया है। हर दो महीने में अनुमानित 6.25 करोड़ रुपये का नुकसान झेलेगा। बिजली निगम के 71437 घरेलू उपभोक्ताओं में से 61544 ग्रामीण क्षेत्र और 9893 शहरी क्षेत्र में उपभोक्ता हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू कनेक्शनों में ज्यादातर का लोड 2 किलोवाट या इससे कम है। इसी कारण 200 यूनिट तक बिल ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बनते हैं। इसका मुख्य कारण 14 घंटे के शेड्यूल में भी अघोषित कट लगना है।
विज्ञापन

20 प्रतिशत है 200 यूनिट घरेलू मीटर
बिजली निगम के अनुसार 200 यूनिट वाले 20 प्रतिशत घरेलू मीटर हैं। इनमें लगभग 14 हजार उपभोक्ताओं को सरकार की उक्त घोषणा का फायदा होगा। सरकार ने अपनी घोषणा से गरीब तबके को फायदा देने का प्रयास किया है। जबकि मध्यम और उच्च वर्ग के लोगों को फायदा तो होगा। परंतु सबसे अधिक फायदा गरीब तबके को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे समझें लाभ मिलने की योजना
जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पहले 200 यूनिट तक आता था, उनसे प्रति यूनिट 4.50 रुपये दर से बिल लिया जाता था। इस दर के हिसाब से 900 रुपये तक बिल बनता था। अब यह घटाकर प्रति यूनिट 2.50 रुपये करने की घोषणा की है। यह दर लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक बिल आएगा। 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं को 900 की बजाय 500 रुपये तक बिल मिलने से निगम का 6.25 करोड़ रुपये रेवेन्यू प्रभावित होगा।
6.25 करोड़ रुपये रेवेन्यू आता है प्रति माह
महेंद्रगढ़ सर्कल का अनुमानित रेवेन्यू 6.25 करोड़ रुपये तक है। इसमें 15 से 20 लाख रुपये तक डिफॉल्टिंग अमाउंट और चोरी के केस पकड़ने की एवज में आता है। बिजली निगम ने अब बिजली चोरी केस तेजी से पकड़ने की योजना बनाई है।

18.8 करोड़ यूनिट प्रति माह होती है खपत
सब डिविजन महेंद्रगढ़ में प्रति माह 18.8 करोड़ यूनिट की खपत होती है। इनमें 4.9 करोड़ यूनिट घरेलू, 11 करोड़ कृषि, 1.6 करोड अर्बन, 16 लाख औद्योगिक क्षेत्र और 1.4 करोड़ यूनिट सरकारी संस्थाओं में खपत होती है।


वर्जन
सरकार द्वारा बिजली के रेट आधे करने की घोषणा की है। परंतु अब तक उनके पास कोई सर्कुलर नहीं आया है। सरकारी की इस योजना से 71437 उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
- बुधाराम पंवार, एक्सईएन बिजली निगम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed