{"_id":"5b1598e14f1c1b6a4d8b4b95","slug":"151528142049-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित 5000 कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सर्व कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित 5000 कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सर्व कर्मचारी संघ
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
सर्व कर्मचारी संघ की एक आवश्यक मीटिंग सोमवार को जिला प्रधान मास्टर धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में यादव धर्मशाला के सभागार में हुई। जिसका संचालन जिला महासचिव किरोड़ीमल सैनी ने किया।
मीटिंग में सामूहिक रूप से सरकार की कमजोर पैरवी के कारण व बदनीयती के कारण माननीय हाईकोर्ट द्वारा पक्के से कच्चे किए गए 5000 नियमित कर्मचारियों के समर्थन का फैसला किया गया। संघ द्वारा सरकार को चेतावनी देते हुए मांग की गई कि सरकार इन कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तुरंत सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करे और अपनी विधायी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों की नियमित सेवा जारी रखे।
मीटिंग में राज्य कमेटी के निर्णयानुसार बताया कि 7 जून को राज्य स्तरीय शिष्टमंडल पंचकूला व चंडीगढ़ कूच करेंगे। इसके साथ-साथ 12 जून को जिला मुख्यालय पर सामूहिक सत्याग्रह व प्रदर्शन करने, 17 जून को साथी मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण मास्टर महेश यादव को जिला प्रधान चुना गया।
विज्ञापन
मीटिंग में सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी के सभी ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी, सभी विभागीय यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी कर्मचारियों ने एक मत से संघ के निर्णयों का समर्थन करते हुए आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मीटिंग को जिला प्रभारी महेंद्र बोयत, पीडब्ल्यूडी प्रधान कौशल कुमार, धर्मवीर यादव, एनएचएम प्रधान हरकेश, शीतल दास, अध्यापक संघ से महेश यादव, नगरपालिका से दीपचंद, चतुर्थ श्रेणी से गुलजारी लाल, बिजली बोर्ड से रामनिवास, सुरेंद्र सैनी, वन विभाग से अमित कुमार, पशुपालन से नरेश, पूर्ण सिंह, हनुमान व सुजान सहित कई गणमान्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।