फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नांगल चौधरी क्षेत्र के सूखे जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए बनाया प्रोजेक्ट

नांगल चौधरी क्षेत्र के सूखे जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए बनाया प्रोजेक्ट

Sun, 07 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी क्षेत्र के सूखे जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए बनाया प्रोजेक्ट
16 करोड़ की लागत से भरे जाएंगे नांगल चौधरी क्षेत्र के सूखे जोहड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
नांगल चौधरी क्षेत्र में अंतिम छोर पर बसे गांवों के सूखे जोहड़ों को अब जल्द ही नहरी पानी से भरा जाएगा। सरकार ने जोहड़ों को लिफ्ट सिस्टम से भरने के लिए प्रदेश में पहले प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसमें पंप सेट्स के माध्यम से पानी को लिफ्ट सिस्टम के माध्यम से उठाकर ऊंचाई वाले गांवों के जोहड़ों तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 16 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस कार्य के लिए इसी माह टेंडर छोड़े जाने हैं। वहीं फरवरी के अंत तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस कार्य को जून 2018 मेें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नांगल चौधरी क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर काफी नीचे जाने के कारण यहां बने कुएं व बोरवेल नकारा हो गए हैं। इस कारण क्षेत्र के लोग केवल नहरी पानी पर ही निर्भर हैं। वहीं कुछ गांव ऊंचाई वाले स्थान पर होने के कारण वहां नहरी पानी भी अंतिम टेल नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण पानी के अभाव में यहां के ग्रामीण न तो खेती कर पा रहे हैं और न ही गांवों के जोहड़ पानी से भर पा रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों के सामने मवेशियों के लिए भी पानी की समस्या बन गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने अनेक बार नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव से गांवों के जोहड़ों को पानी भरने की गुहार लगाई थी। ग्रामीणों की मांग व क्षेत्र की समस्या को देखते हुए विधायक डा. अभय सिंह यादव ने जुलाई 2017 को नारनौल विश्राम गृह में हुई हरियाणा सिंचाई विभाग की मॉनिटरिंग एवं एडवाइजरी कमेटी को उक्त प्रोजेक्ट से अवगत करवाया। इस पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता एसके यादव के नेतृत्व में अधिकारियों ने क्षेत्र का सर्वे कर सितंबर में प्रोजेक्ट तैयार किया और स्वीकृति के लिए विभाग मुख्यालय भेजा। इसके बाद सरकार ने 29 नवंबर 2017 को इस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृति जारी कर दी।
विज्ञापन

---
पाइप लाइनों से पहुंचाया जाएगा जोहड़ों में पानी
इस प्रोजेक्ट के अनुसार अलग-अलग गांवों में करीब 80 किलोमीटर लंबी 8 इंची डीआई डिस्टाइल आयरन की स्पेशल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पाइप लाइन को अलग-अलग नहरों से कनेक्ट किया जाएगा। कनेक्टीविटी प्वाइंटों पर तीन बड़े टैंक बनाकर नहरी पानी को स्टोर किया जाएगा। इसके बाद स्टोर पानी को हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी के पंप सेटों से लिफ्ट कर पाइप लाइन में छोड़ा जाएगा। जोकि प्रेशर से अंतिम छोर पर बसे गांवों के जोहड़ों तक पहुंचेगा। कनेक्टिविटी प्वाइंटों पर वाल्व लगाए जाएंगे ताकि पानी का सही डिस्ट्रीब्यूशन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी होगा प्रथम प्वाइंट
गांव भुंगारका, नेहरू नगर, नंगली, आसरावास, नियामतपुर, मौरूंड, कालबा, नायन और थनवास के जोहड़ों को भरने के लिए पाइप लाइन कनेक्टिविटी का पहला प्वाइंट नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी पर लगाया जाएगा। यह पाइप लाइन करीब 26 किलोमीटर लंबी होगी।
---
हसनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी होगा दूसरा कनेक्टिविटी प्वाइंट
गांव निजामपुर, मौखूता, ब्राह्मणवास व पवेरा के जोहड़ों में पानी पहुंचाने के लिए दूसरी पाइप लाइन को हसनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़ा जाएगा। इस पाइप लाइन की लंबाई करीब 24.5 किलोमीटर होगी।
---
शहबाज डिस्ट्रीब्यूटरी होगा तीसरा कनेक्टिविटी प्वाइंट
गांव नारेहड़ी, इस्लामपुरा, गावड़ी जाट, पांचनौता, रोपड़ सराय, मूसनौता, सरेली व बायल के जोहड़ों में पानी पहुंचाने के लिए तीसरी पाइप लाइन को शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़ा जाएगा। इस पाइप लाइन की लंबाई करीब 28 किलोमीटर होगी।
---
जून तक हो सकता है कार्य पूरा
सिंचाई विभाग नारनौल के अधीक्षक अभियंता डॉ. एसके यादव ने बताया कि मानिटरिंग एंड एडवाइजरी कमेटी के निर्देश पर प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इस प्रोजेक्ट का कार्य फरवरी माह अंत तक शुरू होने की संभावना है। जनवरी में टेंडर हो जाएंगे। इस कार्य को जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा ताकि बरसाती सीजन तक सिस्टम को शुरू किया जा सके।

---
योजना का 22 गांवों को मिलेगा लाभ
इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से न केवल 22 गांवों के पशुओं के लिए पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। बल्कि क्षेत्र का भू-जलस्तर भी रिचार्ज होगा। इससे जोहड़ों के समीप हैंड पंप व ट्यूबवेल भी चलाए जा सकेंगे। वहीं प्रोजेक्ट की सफलता के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसे शुरू किया जा सकेगा। यह प्रोजेक्ट नांगल चौधरी क्षेत्र के गुजरवाटी व नलवाटी के गांवों के लिए बनाया गया है। प्रोजेक्ट शुरू होने पर इन क्षेत्रों के गांवों में बने जोहड़ों को नहरी पानी से भर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र का भूजल स्तर भी ऊपर आएगा। इस प्रोजेक्ट के टेंडर इसी माह छोड़े जाएंगे।
सुरेश कुमार यादव, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed