फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चोरी के बाद पीड़ित दुकानदारों मिलने पहुंचे विधायक

चोरी के बाद पीड़ित दुकानदारों मिलने पहुंचे विधायक

Fri, 01 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद पीड़ित दुकानदारों मिलने पहुंचे विधायक
पीड़ित दुकानदारों से मिलने पहुंचे विधायक
विज्ञापन

चोरियों का जल्द से जल्द सुराग लगाने का दिया भरोसा
फोटो नंबर 17
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के पुल बाजार स्थित एक साथ 6 दुकानों में बुधवार रात को हुई चोरियों को लेकर शुक्रवार को स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव पीड़ित दुकानदारों से मिले। इस दौरान विधायक ने एसपी नारनौल से बात कर उन्हें शहर में चोरी हुए सामान को बरामद करने और इस तरह की वारदात पर अंकुश लगाने की बात कही। वहीं इस मौके पर उनके साथ मौजूद डीएसपी बलजीत सिंह को भी चोरियों का जल्द से जल्द सुराग लगाने और रात को बाजार में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

बुधवार की रात को चोरों ने पुल बाजार के पास दुकानों की छतों पर चढ़कर एक साथ छह दुकानों को निशाना बना लाखों रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोर दुकानों की छतों पर बने दरवाजों को तोड़कर दुकानों में प्रवेश किया। इस वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव व डीएसपी बलजीत सिंह पीड़ित दुकानदारों के यहां जाकर उन्हें चोरियों को जल्द से जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया, वहीं बाजारों में गश्त बढ़ाने की भी बात कही। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक व डीएसपी के सामने ही पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाते रहे और इस चोरी के पीछे भी कही न कही पुलिस को जिम्मेवार ठहराया। इस पर विधायक ने व्यापारियों के सामने ही पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से फोन पर शहर में गत रात हुई चोरी के सिलसिले में बात करते हुए उन्हें जल्द से जल्द चोरियों का सुराग लगाने व शहर में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इसकी फाइल नगर परिषद से पास कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद कुछ हद तक चोरियों पर अंकुश लग सकेगा। इस अवसर पर श्रीराम सर्राफ, सुदर्शन बंसल, पम्मी चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed