फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   और धूं धूं कर जलने लगा रावण.......

और धूं धूं कर जलने लगा रावण.......

Sun, 01 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
और धूं धूं कर जलने लगा रावण.......
और धूं धूं कर जलने लगा रावण...
विज्ञापन

दशहरे की रही धूम, शहर में निकाली गई शोभायात्रा
फोटो नंबर 18 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में दो जगह रावण दहन किया गया। शोभासागर में जहां 51 फुट के रावण का पुतला जलाया गया, वहीं नई अनाज मंडी में 40 फुट के रावण का दहन किया गया। रावण दहन से पूर्व शहर में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं दोनों ही जगह मेलों का भी आयोजन किया गया। शाम को सवा सात बजे अहंकारी रावण के पुतले का दहन भगवान श्रीराम ने तीर चलाकर किया।
शहर में शनिवार को दशहरे की धूम रही। दशहरे के चलते कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम शोभासागर व अनाज मंडी में हुआ। जहां पर दशहरे का मेला लगा। इससे पूर्व शहर में श्री आदर्श सनातन धर्म सभा व आदर्श ड्रामेटिकल क्लब की ओर से शहर में दो अलग-अलग शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

आदर्श ड्रामेटिक क्लब की शोभायात्रा एएसडी स्कूल से शुरू हुई। वहीं श्री आदर्श सनातन धर्म सभा की शोभायात्रा मोहल्ला चांदुवाड़ा से शुरू की गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण , हनुमान, रावण आदी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे के पावन पर्व पर आदर्श सनातन धर्म सभा की ओर से भगवान सूर्य नारायण का डोला भी निकाला गया। मान्यता के अनुसार इस डोले के नीचे से गुजरने से बच्चों के रोग दूर हो जाते हैं। इसके चलते पूरे रास्ते इस डोले के नीचे से बच्चों को निकाला गया।

शोभायात्रा नई मंडी व शोभासागर पहुंची। यहां पर मेले का आयोजन किया गया था। वहीं रंग बिरंगी लाइटें भी लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न झूले और खाने पीने की स्टाल थी। रावण दहन से पूर्व दोनों ही जगह राम रावण युद्ध के दृश्य का मंचन किया गया। लोगों ने वहां आयोजित रामलीला का खूब लुत्फ उठाया। शाम को सवा सात से साढ़े सात के बीच में दोनों जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने एक तीर चलाया। इसके बाद रावण का पुतला धूं-धूं कर जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed