{"_id":"59988cfd4f1c1bab098b480e","slug":"151503169789-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर के क्षतिग्रस्त रास्तों गंदा जलभराव, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर के क्षतिग्रस्त रास्तों गंदा जलभराव, ग्रामीण परेशान
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनपुर के क्षतिग्रस्त रास्तों में जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहनपुर की फिरनियों में गंदगी युक्त पानी भर गया है। इसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने बताया कि दशकों पहले फिरनियों का पक्का निर्माण करवाया गया था। लेकिन, पानी निकासी के प्रबंध नहीं किए गए। जलभराव रहने से फिरनी टूट चुकी। गड्ढों में घरों से निकाला गंदा पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी में मच्छर पनपने से लोगों को मलेरिया, डेंगू, डायरिया आदि संक्रामक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। फिरनी टूटी होने के कारण गांव के बीच से वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से जल्द समाधान की गुहार लगाई है, ताकि आमजन को सुविधा रहे।