{"_id":"596fa6ec4f1c1b5b5d8b46ab","slug":"151500489452-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनओसी की जांच के लिए नगरपालिका पहुंची विजिलेंस, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनओसी की जांच के लिए नगरपालिका पहुंची विजिलेंस, हड़कंप
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका में एनओसी में भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। एक अन्य एनओसी की जांच को लेकर नारनौल विजिलेंस स्टाफ महेंद्रगढ़ नगरपालिका पहुंचा टीम को देखकर पालिका में हड़कंप मचा गया। विजिलेंस स्टाफ पहुंचने पर पालिका का कोई अधिकारी कार्यालय में नहीं था। टीम को लेकर चतुर्थ श्रेणी से लेकर तृतीय श्रेणी तक कर्मचारी घबराए हुए थे। वहां पर उपस्थित लोग मान रहे थे कि आज भी नए भ्रष्टाचार के खुलासे को लेकर टीम यहां आई है।
आपको बता दें नगरपालिका एनओसी को लेकर सुर्खियों में चल रही है। एनओसी में भ्रष्टाचार के मामले में पिछले महीने पालिका के दो कर्मचारी रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े गए थे। अब 2015 की एनओसी मामले में विजिलेंस टीम जांच के लिए रिकॉर्ड मांगने के लिए पालिका कार्यालय पहुंची। इस दौरान कोई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं था। जेई एवं एमई फील्ड में थे, जबकि सचिव का चार्ज दो नगरपालिका का होने के कारण वो अटेली नगरपालिका में थे। टीम के एक घंटे इंतजार करने के बाद एमई अंकित वशिष्ट कार्यालय पहुंचे और उनसे रिकार्ड की मांग की। अंकित वशिष्ट ने बताया कि सचिव एवं चेयरपर्सन के आने के बाद रिकार्ड टीम को दे दिया जाएगा।