{"_id":"5963cf104f1c1b02668b4703","slug":"151499713296-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। चाणक्य एकेडमी के तत्वावधान में सोमवार को श्रीनाथ प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में एकेडमी के 102 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीजेएम व जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव विवेक यादव तथा एकेडमी के चेयरमैन बालकिशन यदुवंशी ने किया। शिविर में टेकचंद यादव व एकेडमी के मैनेजर संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। छात्राओं ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर लोकेश गर्ग, प्रवीण कुमार, आरएस रंगा, सुरेंद्र सिंह, सुभाष व एकेडमी का स्टाफ व काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।