फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कॉलेजों ने जारी की दूसरी कट ऑफ लिस्ट

कॉलेजों ने जारी की दूसरी कट ऑफ लिस्ट

Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों ने जारी की दूसरी कट ऑफ लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने देर शाम को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। विभाग ने पांच बजे लिस्ट जारी करने के बाद कॉलेजों में अपनी लिस्ट जारी की। दूसरी कट ऑफ लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक नॉन मेडिकल में 81 प्रतिशत और मेडिकल में 82 प्रतिशत पर रुकी। इसी कैटेगरी में बीए में 70 और बीकॉम में 73 प्रतिशत पर आ गई। प्रथम मैरिट सूूची में शामिल विद्यार्थियों ने एडमिशन के लिए ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। राजकीय पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़ में प्रथम कट ऑफ लिस्ट में शामिल 21.89 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है महिला कॉलेज में 38 प्रतिशत छात्राओं ने एडमिशन लिया है। यदि विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई तो मेडिकल एवं नॉन मेडिकल संकाय को छोड़कर शेष सभी संकायों में सीटें खाली रहने की संभावना हैं।
पीजी कॉलेज में 21.89 प्रतिशत ने लिया प्रवेश
राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए रुचि नहीं दिखाई। पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़ में 21.89 और महिला कॉलेज में 38 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़ में बीए की 567 प्रतिभागियों लिस्ट जारी की थी। इसमें से मात्र 134 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। बीकॉम की 76 में से 13, बीएससी नॉन मेडिकल में 309 में से 70, मेडिकल में 75 में से 11 और बीसीए में 37 में से 5 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पीजी कॉलेज में सभी संकायों की मिलाकर 1064 विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की थी। इसमें से मात्र 233 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। महिला महाविद्यालय में बीए की 660 छात्राओं की लिस्ट जारी की गई थी। इसमें से 258 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीकॉम में 135 छात्राओं की लिस्ट जारी की थी। इसमें मात्र 46 छात्राओं ने एडमिशन लिया है।
विज्ञापन


200 विद्यार्थियों के फॉर्म में मिली गलती
ऑनलाइन फॉर्म में त्रुटियां होने के कारण लगभग 200 विद्यार्थियों को कट ऑफ लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। इनमें से लगभग 150 छात्राएं महिला कॉलेज, जबकि 50 विद्यार्थी पीजी कॉलेज के थे। फॉर्म में रिजल्ट, वेटेज, रिहायशी प्रमाण पत्र संबंधित त्रुटियां थीं। सबसे अधिक त्रुटियां वेटेज को लेकर बताई जा रही हैं। अभी तक इन विद्यार्थियों को एडमिशन मिलेगा या नहीं, इसके लिए विभाग की ओर से कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोशन कक्षाओं का एडमिशन 14 तक
प्रमोशन कक्षाओं (बीए द्वितीय तथा फाइनल) के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । इन कक्षाओं का एडमिशन 14 जुलाई तक होगा। पीजी फाइल वर्ष के एडमिशन भी शुरू हो चुके हैं। पीजी कक्षा के विद्यार्थियों को 19 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना एडमिशन करवाना होगा।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़।
कैटेगरी बीए बीएससी (एनएम) बीएससी (एम) बीकॉम बीसीए
ऑल इंडिया कैटेगरी 68 82.2 82.6 73 72.6
हरियाणा जनरल 62 78.8 79 67.2 69.2
एसी 53 65 72.8 55.6 53.8
बीसीए - 70 67 53.6 56.4
बीसीबी 59.4 78 78.2 65.4 68.2

राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़
कैटेगरी बीए बीकॉम
आल इंडिया कैटेगरी 68.6 67.2
हरियाणा जनरल 55.4 58.2
एससी 41.8 44
बीसीए - -
बीसीबी 49.8 54.4

राजकीय कॉलेज कनीना
कैटेगरी बीए बीएससी (एनएम) बीएससी (एम) बीकॉम
ऑल इंडिया कैटेगरी 71.2 81 81.6 66.6
हरियाणा जनरल 67.2 78.4 76.6 60.4
एससी 58.6 61.8 63 44.2
बीसीए 51.4 69 57.6 51.2
बीसीबी 65.8 77.8 76.4 58.6
पीएच - 66.2 - -

राजकीय कॉलेज सतनाली
कैटेगरी बीए बीएससी (एनएम) बीकॉम
ऑल इंडिया कैटेगरी 77.8 93.4 61.8
हरियाणा जनरल 72.6 81.6 48.4
एससी 68 66.2 -
बीसीए 62.2 74.2 -
बीसीबी 50 72.4 -

दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जा चुकी है। इनकी फीस 12 जुलाई तक जमा की जाएगी। 13 जुलाई को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
आरसी यादव, कार्यकारी प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed