{"_id":"681a5a467079cc8d6209f706","slug":"150-lakh-loss-due-to-vandalism-at-the-gate-of-koreawas-medical-college-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124251-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास मेडिकल कॉलेज के गेट पर तोड़फोड़ में 1.50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास मेडिकल कॉलेज के गेट पर तोड़फोड़ में 1.50 लाख का नुकसान
Wed, 07 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल कोरियावास मेडिकल कॉलेज के गेट पर तोड़फोड़ की पुलिस से शिकायत की गई है। विभाग ने 1.50 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है। पुलिस शिकायत में पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास सुनिश्चित किया गया था। इसको लेकर एक मई को ओपीडी भी शुरू हो चुकी है।
इस पर पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा मुख्य द्वार पर कॉलेज और अस्पताल का नाम लिखा गया था। 5 मई को सुबह 7 से 10 बजे के बीच 15 अज्ञात लोगों ने मुख्य द्वार पर तोड़फोड़ की। इसकी एचजीएच मुकेश, एचजीएच कुलदीप, एचजीएच संजय कुमार ने विभाग को सूचना दी। तोड़फोड़ से करीब 1.50 लाख का सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। विभाग की तरफ से तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई।